फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Kidnapping and Brutal Murder Case Solved, 2 Accused Arrested from Nagaur, Others Still Absconding

Ajmer News: अपहरण और नृशंस हत्या का खुलासा, पुलिस ने नागौर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, अन्य की तलाश जारी

Fri, 20 Jun 2025 09:50 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Fri, 20 Jun 2025 09:50 AM IST
सार

  1. 12 जून को परीक्षा देने अजमेर आए नागौर के युवक के अपहरण और हत्या के मामले में अजमेर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी नागौर के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोप सिद्ध होने पर पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
Ajmer News: Kidnapping and Brutal Murder Case Solved, 2 Accused Arrested from Nagaur, Others Still Absconding
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

शहर की सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहरण के बाद नृशंस हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक वन्दिता राणा ने बताया कि यह कार्रवाई 14 जून को प्राप्त एक गंभीर रिपोर्ट के आधार पर की गई।

विज्ञापन


प्रकरण के अनुसार 14 जून को नागौर जिले के रातंगा निवासी रामदेव पुत्र हीराराम ने अजमेर के सिविल लाइन्स थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें कहा गया था कि उनका 28 वर्षीय बेटा सहदेव परीक्षा देने के लिए 12 जून को अजमेर आया था और 13 जून को केन्द्रीय बस स्टैंड से वापस लौटते समय लापता हो गया। आखिरी बार उसे बस स्टैंड पर उसके साढू महिपाल और उसकी पत्नी ललिता के साथ देखा गया था। रामदेव को शक था कि सहदेव के काका ससुर रामकिशोर, ससुर बस्तीराम और अन्य लोग मिलकर उसके बेटे को अगवा कर ले गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bhilwara News: हाईवे पर चालकों को लूटने वाली गैंग का खुलासा, दो युवतियों समेत छह गिरफ्तार; ऐसे करते थे वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन



इस रिपोर्ट पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रकरण संख्या 199/2025 को भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 की धाराओं 140(3), 127(2), 103(1), 189(2), 3(5), 61(2) के तहत दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया।

इसके लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ एवं वृत्ताधिकारी रूद्रप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें पुलिस निरीक्षक शम्भूसिंह सहित आठ पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।


प्रारंभिक जांच में आरोपी की बोलेरो कैम्पर का सुराग मिला, जिसे अजमेर से नागौर जाते हुए सीसीटीवी फुटेज में देखा गया। पुलिस ने जायल थाना क्षेत्र में उक्त वाहन को पकड़कर पूछताछ की और स्थानीय लोगों की सहायता से अपहृत सहदेव की लाश बरामद की। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु सौंपा गया।

पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों कुन्नाराम रलिया और ओप्रकाश पुत्र मोतीराम, दोनों निवासी जायल थाना क्षेत्र, नागौर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोप सिद्ध होने पर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। अभियुक्तों से घटनास्थल की तस्दीक कराई गई है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed