{"_id":"66d5a2e955e80f43d50b3e79","slug":"jharkhand-cm-hemant-soren-visited-the-dargah-said-the-whole-country-is-watching-how-the-central-government-is-working-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2061155-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने की दरगाह जियारत, बोले- सरकार कैसा काम कर रही है, देश देख रहा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने की दरगाह जियारत, बोले- सरकार कैसा काम कर रही है, देश देख रहा है
Mon, 02 Sep 2024 07:56 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 07:56 PM IST
सार
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन सोमवार को अजमेर में गरीब नवाज की दरगाह में जियारत की और दुआएं मांगी उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कैसा काम कर रही है यह देश देख रहा है और जवाब भी दे रहा है।
विज्ञापन
अजमेर पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
विस्तार
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान अजमेर पहुंचे जहां पर उन्होंने अजमेर मे स्थित विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में जियारत की ओर अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश कर दुआएं मांगी । उनके साथ उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। इससे पूर्व वह विशेष विमान से किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से सड़क मार्ग होते हुए अजमेर के सर्किट हाउस पर पहुंचे। वहां उनका यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह दरगाह में परिवार के साथ जियारत के लिए आए हैं। ऊपर वाले से क्या मांगना वह सब पहले ही दे देता है। एक दूसरे का हाथ पकड़ कर लोग सदियों से चलते आए हैं आज भी चलेंगे। उन्होंने कहा कि जो मिला है सब उनकी बदौलत है, जो मिलेगा उनकी वजह से मिलेगा। वह सबके लिए दुआ मांगने आए हैं। वहीं, एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वाले सवाल पर बोले कि वो विपक्ष के नेता हैं, उनका आरोप है, वो कुछ भी बोल सकते हैं। केंद्र सरकार कैसा काम कर रही यह देश देख रहा है और जवाब भी दे रहा है।