फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Intruder spiked drink and raped young woman, assaulted family members; case registered

Ajmer News: घर में घुसकर नशीली ड्रिंक पिलाई, युवती के साथ दुष्कर्म कर परिवार वालों से भी की मारपीट, मामला दर्ज

Thu, 09 Oct 2025 10:10 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Thu, 09 Oct 2025 10:10 AM IST
सार

मांगलियावास थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में जयपुर के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता के पिता ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।
 

विज्ञापन
Ajmer News: Intruder spiked drink and raped young woman, assaulted family members; case registered
जयपुर के युवक ने अजमेर में युवती से किया दुष्कर्म

विस्तार

जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने जयपुर निवासी एक युवक पर घर में घुसकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मांगलियावास थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी एक कंपनी में नौकरी करती थी, जहां उसकी पहचान जयपुर के एक युवक से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला कुछ समय तक चला लेकिन युवक ने विश्वास का गलत फायदा उठाया। सितंबर 2025 में आरोपी अजमेर स्थित उनके घर पहुंचा। उस समय परिवार के बाकी सदस्य बाहर गए हुए थे और बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Barmer Border: BSF ने तारबंदी के पास पाकिस्तानी बाप-बेटे को पकड़ा, पुलिस को सौंपा तो नाबालिग ने कर दी यह मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने घटना के बाद बेटी को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे और परिवार को जान से मार देगा। डर के कारण युवती ने यह बात किसी से नहीं कही।

पिता ने बताया कि अक्टूबर 2025 में परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ था, तभी आरोपी फिर से घर पहुंचा। छोटी बेटी ने फोन कर परिवार को इसकी सूचना दी। जब परिवार घर लौटा, तो बड़ी बेटी ने रोते हुए अपने साथ हुई पूरी घटना बताई। उसी रात आरोपी दोबारा घर आया, लेकिन परिवार के सभी सदस्यों को घटना की जानकारी होने का पता लगते ही वह वहां से भाग निकला। कुछ देर बाद आरोपी के दोस्त और रिश्तेदार घर पहुंचे और परिवार के साथ मारपीट की। मांगलियावास थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed