फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   International spokesperson of Juna Akhara Mahant Narayan Giri Maharaj reached Bijaynagar

Ajmer: जूना अखाड़े के प्रवक्ता महंत नारायण गिरी महाराज पहुंचे बिजयनगर, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, यह कहा

Wed, 26 Mar 2025 08:53 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 26 Mar 2025 08:53 PM IST
सार

नारायण गिरी महाराज को गृह मंत्री अमित शाह के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में समिति की ओर से मांग की गई कि पीड़ित परिवारों को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता दी जाए। केस की पैरवी के लिए अनुभवी अधिवक्ता नियुक्त किया जाए। 

विज्ञापन
International spokesperson of Juna Akhara Mahant Narayan Giri Maharaj reached Bijaynagar
जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत नारायण गिरी महाराज पहुंचे बिजयनगर

विस्तार

जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता और दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नारायण गिरी महाराज ने बिजयनगर प्रकरण को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने सर्व समाज संघर्ष समिति के सदस्यों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली।  
विज्ञापन


संघर्ष समिति ने बताया कि बिजयनगर में समुदाय विशेष के लोगों द्वारा हिंदू समाज की नाबालिग स्कूली छात्राओं के साथ गंभीर अपराध किए गए। इस संबंध में पुलिस थाना बिजयनगर में मामला दर्ज किया गया। लेकिन, जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) अपराधियों को बचाने का प्रयास कर रही है। संघर्ष समिति ने नारायण गिरी महाराज से इस मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच की अनुशंसा करने की मांग की। इस दौरान नारायण गिरी महाराज को गृह मंत्री अमित शाह के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसमें समिति ने मांग की कि पीड़ित परिवारों को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता दी जाए। केस की मजबूत पैरवी के लिए अनुभवी अधिवक्ता नियुक्त किया जाए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सपा सांसद द्वारा राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी कितनी सही? इतिहासकारों ने बता दिया पूरा सच; जानें
विज्ञापन
विज्ञापन


महंत नारायण गिरी महाराज ने संघर्ष समिति को आश्वासन दिया कि वह गृह मंत्रालय तक इस मामले को पहुंचाने का प्रयास करेंगे और सीबीआई जांच की सिफारिश करेंगे, ताकि पीड़िताओं को न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता और सुरक्षा दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी।

ये भी पढ़ें: 'हुजूर मुझे वापस मत भेजो'...पाकिस्तान जाते-जाते रो पड़ी हुमायरा, अवैध तरीके से भारत में घुसी थी

सतर्क रहने की दी सलाह
महंत नारायण गिरी महाराज ने समाज के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि घर में काम करने वाले मजदूरों, पुताई और बढ़ई का कार्य करने वालों की पहचान की जाए। यदि, कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत सतर्क हो जाएं। क्योंकि, पुलिस और अन्य सहायता पहुंचने में समय लग सकता है। इस दौरान संघर्ष समिति और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और न्याय की मांग दोहराई।

ये वीडिया भी देखिए...

 

जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत नारायण गिरी महाराज पहुंचे बिजयनगर

जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत नारायण गिरी महाराज पहुंचे बिजयनगर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed