फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: State-of-the-art district court complex inaugurated in Ajmer Chief Justice Shrivastava inaugurated

Ajmer News: अजमेर में अत्याधुनिक जिला न्यायालय परिसर का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश श्रीवास्तव ने किया उद्घाटन

Sun, 20 Apr 2025 03:20 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 20 Apr 2025 03:20 PM IST
सार

Ajmer News: मुख्य न्यायाधीश श्रीवास्तव ने अत्याधुनिक जिला न्यायालय भवन को तकनीकी दृष्टि से उन्नत, पर्यावरण अनुकूल और मानवीय मूल्यों को समर्पित बताते हुए इसे अजमेर के न्यायिक इतिहास में मील का पत्थर बताया।

विज्ञापन
Ajmer News: State-of-the-art district court complex inaugurated in Ajmer Chief Justice Shrivastava inaugurated
अत्याधुनिक जिला न्यायालय परिसर का उद्घाटन करते मुख्य न्यायाधीश श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मनींद्र मोहन श्रीवास्तव ने रविवार को अजमेर जिले में नवनिर्मित अत्याधुनिक जिला न्यायालय परिसर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर न्यायाधीश इंद्रजीत सिंह और न्यायाधीश महेन्द्र कुमार गोयल भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

 
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश श्रीवास्तव ने कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र और निर्भीक न्यायिक व्यवस्था किसी भी आधुनिक एवं विकसित समाज के लिए आवश्यक है। उन्होंने इस भवन को तकनीकी दृष्टि से उन्नत, पर्यावरण अनुकूल और मानवीय मूल्यों को समर्पित बताते हुए इसे अजमेर के न्यायिक इतिहास में मील का पत्थर बताया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jaipur News: कल गुलाबी नगरी पहुंचेंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, प्रशासन ने चाक-चौबंद की सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि देश में लंबित मुकदमों की संख्या बढ़ रही है और न्यायिक अधोसंरचना का विकास उसी गति से नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि वे राज्य सरकार से समन्वय कर अधोसंरचना विकास के लिए प्रयासरत हैं और यह भवन उसी दिशा में एक कदम है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल अधिवक्ताओं और न्यायाधीशों को एक ही परिसर में समुचित सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि वादकारियों के लिए भी यह न्याय सुलभ बनाने में सहायक होगा।


 
उन्होंने तकनीक के उपयोग जैसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, ई-फाइलिंग, रिकॉर्ड डिजिटलीकरण पर बल दिया। उन्होंने बताया कि लगभग एक लाख से अधिक प्रकरण लंबित हैं, जिनमें अधिकतर आपराधिक हैं। उन्होंने समन और वारंट प्रणाली की निगरानी स्वयं कर न्याय प्रक्रिया को गति देने की जानकारी दी। उन्होंने अधिवक्ताओं से पुराने मामलों के शीघ्र निस्तारण में सहयोग की अपील की। मुख्य न्यायाधीश ने राष्ट्रीय मध्यस्थता अधिनियम के तहत प्री-लिटिगेशन सेंटरों की स्थापना की जानकारी दी और बताया कि अधिवक्ताओं को मध्यस्थ के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा।
 
न्यायाधीश महेन्द्र गोयल ने कहा कि इस परिसर से अजमेर जिले के लगभग 30 लाख निवासियों को लाभ मिलेगा। पहले जहां 41 न्यायिक अधिकारी अलग-अलग स्थानों पर कार्यरत थे, अब वे एकीकृत परिसर में कार्य करेंगे। उन्होंने अजमेर के न्यायिक इतिहास का उल्लेख करते हुए इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला।



 
न्यायाधीश इंद्रजीत सिंह ने भवन को स्वच्छ, सुंदर और भव्य बनाए रखने की अपील की। साथ ही न्यायिक व्यवस्था को न्यायाधीश और अधिवक्ताओं के समन्वय का परिणाम बताया।
 
जिला एवं सत्र न्यायाधीश संगीता शर्मा ने कहा कि यह भवन अजमेर के न्यायिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत है। 18 फरवरी 2018 को नींव रखे गए इस जी+5 भवन में 74 न्यायालयों की सुविधा, अधिवक्ता कक्ष, बंदी लॉकअप, डिजिटल रिकॉर्ड रूम, ई-कोर्ट मानकों का पालन, वर्षा जल संचयन, सौर ऊर्जा प्रणाली और समावेशी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: एयर ट्रैफिक की वजह से जयपुर डायवर्ट हुई उमर अब्दुल्ला की फ्लाइट, एक्स पर पोस्ट डालकर निकाली भड़ास
 
बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक रावत ने इसे चंडीगढ़ के बाद देश का दूसरा ऐसा भवन बताया। उन्होंने कहा कि यह भविष्य में एक मिसाल बनेगा। यह भवन 150 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हुआ है और 54 न्यायालयों का संचालन प्रारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रकाश चंद्र मीणा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी व गणमान्य जन उपस्थित रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed