फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: Rupangarh firing case, agreement reached with the family of deceased, reward of 25 thousand on accused

Ajmer News: रूपनगढ़ फायरिंग मामला, मृतक के परिजनों और प्रशासन में बनी सहमति, आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम

Mon, 23 Sep 2024 03:26 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 23 Sep 2024 03:26 PM IST
सार

कल जिले के रूपनगढ़ में हुई फायरिंग के मामले में मृतक के परिजनों और प्रशासन में  सहमति बन गई है। मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे परिजनों ने आर्थिक सहायता समेत मुआवजे की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन
Ajmer: Rupangarh firing case, agreement reached with the family of deceased, reward of 25 thousand on accused
पोस्टपार्टम की कार्यवाही करती पुलिसमुआवजे राशि की जानकारी देते एडीएम सिटी गजेंद्र सिंह राठौड़

विस्तार

अजमेर जिले के रूपनगढ़ में रविवार दोपहर हुई फायरिंग में वेल्डिंग करने वाले मजदूर शकील शेख की हत्या के बाद शकील शेख के परिजनों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के बीच पोस्टमार्टम कराने को लेकर सहमति बन गई है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर गजेंद्र सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक शकील शेख के परिजनों को पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत आर्थिक मुआवजा देने के लिए सरकारी गाइड लाइन के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


आगामी दिनों में जिला जज और जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन कर स्कीम के तहत मिलने वाली मुआवजे राशि का एक-चौथाई हिस्सा मृतक के परिवार को हाथोंहाथ दिया जाएगा। वहीं मृतक के बच्चों को पालनहार योजना के तहत नाम जुड़वाकर योजना का लाभ भी दिया जाएगा। फिलहाल मृतक शकील शेख के परिजनों ने मृतक के शव के पोस्टमार्टम करने को लेकर सहमति दे दी है।
विज्ञापन


जेल में बंद बलभाराम ने धमकाया था

मामले में पूर्व विधायक के बेटे भंवर सिनोदिया हत्याकांड के मुख्य आरोपी बलभाराम चौधरी का नाम सामने आया है। बलभाराम चौधरी इस समय हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि बलभाराम ने जेल से ही अपने भांजे के मोबाइल से एक दिन पहले पीड़ित को धमकाया था और धमकी दी थी कि जमीन पर काम किया तो जान से जाओगे। अब पुलिस बलभाराम चौधरी को लेकर भी जांच की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

अजमेर रेंज डीआईजी ओमप्रकाश मेघवाल ने आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। अजमेर जिले के रूपनगढ़ में जमीनी विवाद में गोली चलने से युवक की मौत मामला में अजमेर रेंज डीआईजी ओमप्रकाश मेघवाल ने बताया कि हत्या के आरोपियों पर पुलिस ने जारी की इनाम की राशि घोषित की है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक आरोपियों पर 25-25 हजार की इनाम राशि घोषित कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।उन्होंने बताया कि मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पुलिस आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed