फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer desire of land son killed his mother by hitting her with an axe accused was detained by police

Ajmer Crime: जमीन की चाह में बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर मां को उतारा मौत के घाट, आरोपी को पुलिस ने किया डिटेन

Sat, 09 Nov 2024 05:40 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sat, 09 Nov 2024 05:40 PM IST
सार

जमीन की चाह में बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस आरोपी को डिटेन कर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Ajmer desire of land son killed his mother by hitting her with an axe accused was detained by police
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर जिले में पारिवारिक जमीन की चाहत में बेटे ने खाना खाती हुई अपनी मां पर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। यह मामला है अजमेर के गंज थाना अंतर्गत अजयसर गांव का है, जिस कुल्हाड़ी से अपनी मां को मौत के घाट उतारा, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


हत्या की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर के आसपास इकट्ठा हो गए। हत्या की सूचना पर पहुंची गंज थाना पुलिस और दरगाह का लक्ष्मण राम ने घटना स्थल से मौका मुआयना कर हत्या में काम में ली गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली। वहीं, हत्यारे बेटे बबलू को भी पुलिस ने डिटेन कर लिया।
विज्ञापन


अजयसर निवासी सरपंच प्रतिनिधि अब्दुल रजाक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई दिन से मृतका हंजा और बेटे बबलू के बीच पारिवारिक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बबलू के सिर पर खून सवार था और वह हाथों में नुकीली कुल्हाड़ी लेकर आया और खाना खा रही अपनी ही मां के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले से हंजा खून से लथपथ हो गई और जमीन पर गिर गई, वहीं उसने दम तोड़ दिया। हत्या की सूचना पर पहुंचे दरगाह का लक्ष्मण राम ने जानकारी देते हुए बताया कि गंज थाने पर फोन के जरिए इतना मिली कि अजयसर गांव में एक महिला के बेटे ने महिला की हत्या कर दी, जिस पर मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मौके पर एफएसएल की टीम के जरिए हत्या के साक्ष्य जुटाए गए।


वहीं, हत्यारे बेटे बबलू को डिटेन कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, मृतका हंजा का पति और बड़ा बेटा मजदूरी करने गए थे और वारदात के वक्त घर पर एक बेटी मौजूद थी। जब बबलू ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से वार किया, तब उसकी बेटी ने बचाव करने का भी खूब प्रयास किया। मगर बबलू ने अपनी बहन की एक नहीं सुनी और कुल्हाड़ी से अपनी मां पर वार करता गया।

घटना के बाद मौके पर लगी भीड़

घटना स्थल पर पुलिस

घटना के बाद मौके पर लगी भीड़

मृतक महिला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed