{"_id":"6a250bb66a778a85ff07f45c","slug":"impact-of-shutdown-in-bisalpur-project-water-supply-will-resume-tomorrow-in-beawar-kishangarh-and-nasirabad-ajmer-will-also-be-affected-ajmer-news-c-1-1-noi1334-4368003-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: अजमेर समेत कई शहरों पर जल संकट की मार, कल बाधित रहेगी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: अजमेर समेत कई शहरों पर जल संकट की मार, कल बाधित रहेगी सप्लाई
Sun, 07 Jun 2026 02:13 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:13 PM IST
सार
बीसलपुर-अजमेर-पुष्कर पेयजल परियोजना में प्रस्तावित विद्युत शटडाउन और पाइपलाइन मरम्मत कार्य के कारण सोमवार को कई शहरों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। थडोली पम्प हाउस पर 4 से 5 घंटे के शटडाउन के साथ अजगरा के पास पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
बीसलपुर परियोजना में शटडाउन का असर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीसलपुर-अजमेर-पुष्कर पेयजल परियोजना से जुड़े शहरों के लोगों को सोमवार को पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है। परियोजना में प्रस्तावित विद्युत शटडाउन और पाइपलाइन मरम्मत कार्य के कारण ब्यावर, किशनगढ़ और नसीराबाद के शहरी क्षेत्रों में जलापूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। वहीं अजमेर शहर में भी जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित होने की संभावना है।
थडोली पम्प हाउस पर रहेगा विद्युत शटडाउन
बीसलपुर परियोजना के अधिशाषी अभियंता विनोद यादव ने बताया कि बीसलपुर-अजमेर-पुष्कर पेयजल परियोजना के तहत संचालित थडोली पम्प हाउस पर लगी खराब सीटीपीटी (CTPT) को बदलने के लिए जयपुर डिस्कॉम के टोडारायसिंह एईएन कार्यालय की ओर से सोमवार को करीब 4 से 5 घंटे का विद्युत शटडाउन प्रस्तावित किया गया है। इस दौरान पम्प हाउस से होने वाली जल आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।
पाइपलाइन लीकेज की भी होगी मरम्मत
उन्होंने बताया कि विभाग शटडाउन अवधि का उपयोग आवश्यक मरम्मत कार्यों के लिए भी करेगा। इसी दौरान बीसलपुर-अजमेर पेयजल परियोजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत केकड़ी से नसीराबाद तक बिछाई गई 1600 मिमी व्यास की एमएस पाइपलाइन में ग्राम अजगरा के पास हुए वेल्डिंग लीकेज की मरम्मत की जाएगी। विभाग के अनुसार इस मरम्मत कार्य को पूरा करने में लगभग 10 से 12 घंटे का समय लग सकता है। इसके चलते जलापूर्ति व्यवस्था पर अतिरिक्त प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
90 एमएलडी पानी की होगी कमी
विद्युत शटडाउन और पाइपलाइन मरम्मत के संयुक्त प्रभाव से परियोजना में करीब 90 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) पानी की कमी रहेगी। इसका सीधा असर बीसलपुर परियोजना से जुड़े शहरों की जलापूर्ति व्यवस्था पर पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- Jaipur News: अचानक SMS पहुंचे सीएम , मरीजों से की बातचीत; व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक
इन शहरों में बंद रहेगी जलापूर्ति
जलदाय विभाग के अनुसार सोमवार को ब्यावर, किशनगढ़ और नसीराबाद के शहरी क्षेत्रों में जल वितरण पूरी तरह बंद रहेगा। वहीं अजमेर शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति कम दबाव से हो सकती है या निर्धारित समय से कम पानी उपलब्ध हो सकता है।
लोगों से पानी संग्रह करने की अपील
जलदाय विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे सोमवार के लिए आवश्यक पेयजल का अग्रिम भंडारण कर लें और पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। विभाग का कहना है कि इससे जलापूर्ति बहाल होने तक लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। विभाग का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही जलापूर्ति व्यवस्था को सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि शटडाउन और तकनीकी कार्यों के कारण कुछ समय तक जल वितरण प्रभावित रह सकता है।