फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   husband killed his wife who was becoming a hindrance in his love affair In Ajmer news Hindi

Ajmer: प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही थी पत्नी...पति ने कर दी हत्या, फिर फोन कर प्रेमिका को बोला 'काम हो गया'

Thu, 17 Apr 2025 08:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 17 Apr 2025 08:09 PM IST
सार

Husband Killed Wife: छह महीने की गर्भवती पत्नी का गला घोंटकर हत्या करने के बाद आरोपी पति ने प्रेमिका को कॉल कर कहा कि योजना के अनुसार हमने अपनी पत्नी को मार दिया है। उसके बाद जो कुछ हुआ आइये जानते है। 

विज्ञापन
husband killed his wife who was becoming a hindrance in his love affair In Ajmer news Hindi
आरोपी पति और उसकी प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर जिले के थाना मांगलियावास क्षेत्र के ग्राम डोडियाना में 14 अप्रैल 2025 को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के मामले ने सनसनी मचा दी। मृतका शोभा देवी (24) गर्भवती थी और उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी, गले पर नील निशान थे, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोबाइल फोरेंसिक यूनिट से जांच करवाई और शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन


15 अप्रैल को मृतका के पिता अमराराम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी बेटी की हत्या उसके पति शिवजी ने अपनी प्रेमिका रेखा के साथ मिलकर की है। इस पर थाना मांगलियावास में प्रकरण संख्या 97/25 धारा 103 (1), 61(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार और वृत्ताधिकारी रामचंद्र चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी रामस्वरूप के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम को चार भागों में बांट कर तकनीकी जानकारी, घटनास्थल निरीक्षण, साक्ष्य संकलन और संदिग्धों की तलाश के कार्य सौंपे गए।
विज्ञापन


पढ़ें: पहले पिलाई बीयर, फिर प्रेमी ने प्रेमिका के पति की गला रेतकर कर दी हत्या...अजमेर में मेरठ जैसा कांड
विज्ञापन
विज्ञापन


महज 24 घंटे में टीम ने मेहनत से हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी शिवजी (33) और उसकी प्रेमिका रेखा (30) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि भजन गायक शिवजी की रेखा से पांच साल पहले एक मंदिर में मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। रेखा ने शिवजी से शादी की शर्त पर उसकी पत्नी को रास्ते से हटाने को कहा।

रेखा को फोन पर हत्या की सूचना दी
13 अप्रैल की रात को शिवजी ने अपने परिवार को भजन संध्या का बहाना बनाकर भेजा और रात करीब 12:30 बजे घर लौटकर छत पर सो रही पत्नी शोभा देवी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने रेखा को फोन पर हत्या की सूचना दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल की। थाना मांगलियावास की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर जघन्य हत्याकांड को सुलझा कर प्रशंसनीय कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed