फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Severe Road Accident on Ajmer-Udaipur Highway, Bus Returning from Dargah Collides with Truck

Ajmer News: अजमेर-उदयपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दरगाह से लौट रही बस ट्रक से टकराई, कई यात्री घायल

Wed, 04 Jun 2025 09:59 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 04 Jun 2025 09:59 AM IST
सार

भावनगर से अजमेर आए जायरीनों को लेकर वापस जा रही एक वीडियो कोच बस ट्रक से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बस में सवार 55 यात्री घायल हो गए, जिनमें एक बच्चा और दस महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Ajmer News: Severe Road Accident on Ajmer-Udaipur Highway, Bus Returning from Dargah Collides with Truck
दरगाह से लौट रही बस ट्रक से टकराई, कई यात्री घायल

विस्तार

अजमेर-उदयपुर हाईवे पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना लालपुरा के पास उस समय हुई जब एक वीडियो कोच बस, जो गुजरात के भावनगर के जायरीनों को लेकर अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह से लौट रही थी, एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में कुल 55 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 25 को ज्यादा चोटें आई हैं।

विज्ञापन


घटना रात करीब 1 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे से आ रही बस चालक को वाहन नियंत्रित करने का मौका नहीं मिला और बस ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों में एक बच्चा और दस महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि तीन यात्रियों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए गए। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को नजदीकी राजकीय अमृतकौर अस्पताल, ब्यावर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है, वहीं बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan Monsoon Update: आज भारी बारिश का अलर्ट; जयपुर, अलवर, दौसा सहित कई जिलों में सुबह से ही झमाझम


सभी यात्री गुजरात के भावनगर जिले के रहने वाले हैं और धार्मिक यात्रा पर अजमेर आए हुए थे। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। हालांकि ब्यावर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात सुचारू रूप से चालू करवाया। स्थानीय प्रशासन ने भी राहत कार्य तुरंत शुरू कर दिया। बस और ट्रक को सड़क से हटाकर मार्ग को साफ किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक चालक की अचानक ब्रेक लगाने की वजह से यह हादसा हुआ लेकिन सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल घायल यात्रियों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और उनके परिवारजनों को सूचना दी जा चुकी है। पुलिस और प्रशासन घायलों को हर संभव मदद पहुंचाने में जुटे हुए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed