फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Good Governance Day In Rajasthan Vajpayee birth anniversary celebrated in Ajmer Dausa and Sawai Madhopur

Good Governance Day In Rajasthan: अजमेर, दौसा और सवाई माधोपुर में मनाई गई वाजपेयी की जयंती, सुशासन की ली शपथ

Mon, 25 Dec 2023 05:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर/सवाई माधोपुर/दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर/सवाई माधोपुर/दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 25 Dec 2023 05:02 PM IST
सार

Good Governance Day In Rajasthan: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। अजमेर, दौसा और सवाई माधोपुर जिले में लोगों ने स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही सुशासन की शपथ ली।

विज्ञापन
Good Governance Day In Rajasthan Vajpayee birth anniversary celebrated in Ajmer Dausa and Sawai Madhopur
सुशासन दिवस पर सफाई करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार सोमवार को पुष्कर (अजमेर) नगर पालिका प्रशासन की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन और स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि के नेतृत्व में पार्षदों, पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली और सावित्री माता की तलहटी में सफाई कर स्वच्छ भारत का संदेश दिया।

विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि ने सभी लोगों से अपील की, कि घर का कचरा पालिका के वाहन में ही डालें। पॉलीथिन का प्रयोग न करें और अपने आसपास सफाई बनाए रखें। पालिका के सहायक अभियंता विष्णु अडानिया ने बताया कि आज से स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ हुआ है और पूरे सप्ताह सफाई अभियान जारी रहेगा। इस अवसर पर कलाकार गोपाल बंजारा और उनकी टीम की ओर से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि, पार्षद लक्ष्मी देवी पाराशर, मुकेश कुमावत, कमल रामावत, शंभू चौहान, रोहन बाकोलिया, रवि बाबा, विष्णु सेन, हलदर पाराशर, हेमराज तेजी, संदीप पाराशर और नगर पालिका की ओर से सहायक अभियंता विष्णु अडानिया, सफाई निरीक्षक लोकेंद्र सिंह सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


तुलसी दिवस पर तुलसी के पौधे वितरित
आज तुलसी पूजन दिवस के पर्व पर संत आसाराम आश्रम पुष्कर की ओर से मारवाड़ बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को तुलसी के पौधे वितरित किए गए। आश्रम के व्यवस्थापक बहादुर भाई समेत कई साधकों ने पुष्कर सरोवर पर जाने वाले श्रद्धालुओं को तुलसी का महत्व बताते हुए तुलसी के पौधे वितरण किए और बच्चों को तुलसी की टोफियां भी वितरण की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान तुलसी पौधे की महिमा के बारे में पंपलेट भी वितरण किए गए। वहीं, व्यवस्थापक बहादुर भाई ने बताया कि 25 दिसंबर को जहां कई प्रकार के पर्व मनाए जाते हैं। हिंदू संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाया गया। इस मौके पर पूरे अजमेर में बड़ी संख्या में आश्रम से जुड़े साधकों ने जगह-जगह हजारों की संख्या में तुलसी पूजा कर तुलसी के पौधे वितरण किए।

'सुशासन दिवस' के अवसर पर जिला मुख्यालय से लेकर गांवों तक कार्यक्रमों का आयोजन
दौसा में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘सुशासन दिवस’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम रामकरण जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में समारोह पूर्वक मनाया गया।इसके साथ उपखंड एवं ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन भी जिले भर में किया गया। इस मौके पर सभी लोगों ने उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया और सुशासन की शपथ दिलाई गई।

कविताओं के माध्यम से वाजपेयी को किया याद
जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने वाजपेयी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। इसके पश्चात संचालक महेश आचार्य ने वाजपेयी का विस्तृत जीवन परिचय सभी के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने वाजपेयी के जीवन, व्यक्तित्व, राजनीतिक यात्रा, समाज सेवा, पत्रकारिता, साहित्य एवं अन्य क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर विस्तार के साथ प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने श्री वाजपेयी की दौसा यात्रा के संबंध में भी रोचक जानकारियां सभी के साथ साझा की।



इसके पश्चात साहित्य संस्थान के कवि गणों द्वारा कविताओं के माध्यम से वाजपेयी को याद किया गया। कवियों की रचनाएं सुनकर तालियों से परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में आदि कवियों ने रचनाएं सुनाई। सुशासन दिवस के अवसर पर रामकरण जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

सुशासन के संकल्पों को जीवन में आत्मसात करें : जसकौर मीना
जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपना वक्तव्य देते हुए लोकसभा सांसद जसकौर मीना ने वाजपेयी के साथ अपने अनुभवों को सभी के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि वाजपेयी का जीवन हमेशा प्रेरणा देता है। अब हम सभी का कर्तव्य है कि उनके द्वारा बताए गए सुशासन के संकल्पों को जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस पर संकल्प लेते हुए सभी लोग अपने कर्तव्य पथ पर पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में पीने का पानी लाने के लिए प्रयासरत रहेंगे तथा आमजन को एक वर्ष के भीतर नल से जल उपलब्ध करवाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में बहता हुआ जल उपलब्ध कराने के लिए भी कार्य किया जाएगा।

इस अवसर विधायक सिकराय विक्रम बंसीवाल, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सैनी, जिला कलेक्टर कमर चौधरी, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा, जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रभु दयाल शर्मा, शिक्षाविद् डॉक्टर ओपी गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन एवं देश हित में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। 

हर वर्ष मनाया जाता है सुशासन दिवस
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को प्रतिवर्ष सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर, 1924 को ग्वालियर में हुआ था। उन्होंने वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश किया। साल 1947 में वाजपेयी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के समाचार पत्रों के लिए एक पत्रकार के रूप में राष्ट्र धर्म (एक हिंदी मासिक), पांचजन्य (एक हिंदी साप्ताहिक) और दैनिक समाचार पत्रों-स्वदेश और वीर अर्जुन में काम करना शुरू किया। बाद में श्यामा प्रसाद मुखर्जी से प्रभावित होकर वाजपेयी जी साल 1951 में भारतीय जनसंघ में शामिल हो गए।

वाजपेयी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री थे और साल 1996 तथा 1999 में दो बार इस पद के लिए चुने गए थे। एक सांसद के रूप में वाजपेयी को साल 1994 में सर्वश्रेष्ठ सांसद के रूप में पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जो उन्हें "सभी सांसदों के लिये एक रोल मॉडल” के रूप में परिभाषित करता है। उन्हें साल 2015 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से और साल 1994 में दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। जिला स्तरीय समारोह के दौरान सांसद जसकोर मीणा ने उपस्थित लोगों को सुशासन की शपथ दिलाई।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में दौसा सांसद जसकौर मीना, सिकराय विधायक विक्रम बंसीवाल, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सैनी, जिला कलेक्टर कमर चौधरी, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा, जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा, राजेंद्र शर्मा, महेंद्र तिवारी, लोकेश जैन, ऋषभ शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धारा सिंह मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजकुमार कस्वा, उपखंड अधिकारी संजय गोरा, नगर परिषद आयुक्त मोहर सिंह मीणा, संस्था प्रधान वेदव्यास मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद माली सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक, महिला एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

सवाई माधोपुर में भी सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया
अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती समारोह को सवाई माधोपुर में भी सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका, सहायक कलेक्टर एवं नगर परिषद आयुक्त यशार्थ शेखर, एसडीएम अनिल कुमार चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित, भाजपा एससीएसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नारायण मीना सहित अन्य अधिकारियों एवं कार्मिकों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण किया।



इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों से संबंधित संगोष्ठी, उनकी रचनाओं का काव्य पाठ और रचनात्मक कार्यों पर व्याख्यान हुआ। इस दौरान जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिए, शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने एवं प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ दिलाई।


उन्होंने कहा कि 25 से 31 दिसंबर, 2023 तक लंबित जन अभियोग परिवादों का अधिकतम निस्तारण किया जाएगा। सुशासन दिवस के मौके पर सफाई का विशेष अभियान स्वच्छता सप्ताह भी शुरू हुआ। इस अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने के लिए हर वर्ग को जोड़ने और श्रमदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता एंव पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed