फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   General Manager North Western Railway visit to Ajmer took stock of station development and passenger facilitie

Ajmer News: महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे का अजमेर दौरा, स्टेशन विकास और यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

Mon, 12 May 2025 08:05 PM IST
अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 12 May 2025 08:05 PM IST
सार

Ajmer: महाप्रबंधक ने इसके पश्चात पुष्कर स्टेशन का भी दौरा किया। उन्होंने वहां नवीनीकृत रिटायरिंग रूम सहित अन्य यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया और पुष्कर से मेड़ता तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत स्टेशन बिल्डिंग के निर्माण कार्य की प्रगति देखी।

विज्ञापन
General Manager North Western Railway visit to Ajmer took stock of station development and passenger facilitie
महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे का अजमेर दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने सोमवार को अजमेर मंडल के एकदिवसीय दौरे पर विभिन्न रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उनके अजमेर आगमन पर मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीसीएस चौधरी सहित अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


महाप्रबंधक ने सबसे पहले अजमेर रेलवे स्टेशन का दौरा किया, जहां उन्होंने स्टेशन के पुनर्विकास (री-डेवलपमेंट) कार्यों की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म संख्या एक पर हाल ही में स्थापित किए गए गेम ज़ोन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह सुविधा यात्रियों, विशेषकर बच्चों और उनके परिजनों के लिए प्रतीक्षा के समय में मनोरंजन का बेहतर विकल्प प्रदान करेगी। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा के दृष्टिकोण से अन्य सुधारात्मक उपायों पर भी विचार करने को कहा।
विज्ञापन


इस निरीक्षण के दौरान प्रमुख परियोजना प्रबंधक गति शक्ति अनूप कुमार शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक विकास बूरा सहित मंडल के विभिन्न शाखा अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद महाप्रबंधक बूढ़ा पुष्कर स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में पूर्ण हुए यार्ड विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने इन कार्यों पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि अब इस स्टेशन यार्ड में पाँच रैक तक की प्लेसमेंट संभव है। यार्ड में छह लाइनें विकसित की गई हैं, जिनमें एक मैन लाइन, एक लूप लाइन और चार स्टेबलिंग लाइनें शामिल हैं। यार्ड की श्रेणी 'बी क्लास' निर्धारित की गई है और इसमें एक नई स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण भी पूर्ण हो चुका है। बढ़ती रेल यातायात को देखते हुए इस यार्ड की उपयोगिता महत्वपूर्ण हो गई है।


पढ़ें: 15 लाख की गाड़ी का 50 लाख का चालान, 600 से ज्यादा डंपर गाड़ी सड़क पर; झुंझुनू में यूनियन का जाम    

महाप्रबंधक ने इसके पश्चात पुष्कर स्टेशन का भी दौरा किया। उन्होंने वहां नवीनीकृत रिटायरिंग रूम सहित अन्य यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया और पुष्कर से मेड़ता तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत स्टेशन बिल्डिंग के निर्माण कार्य की प्रगति देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक का यह दौरा रेलवे द्वारा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने और अधोसंरचना के विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed