फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Gadar fame Ameesha Patel will come to Ajmer on 23rd October

Ajmer: गदर फेम अमीषा पटेल 23 अक्टूबर को आएंगी अजमेर, डांडिया इवेंट में होंगी शामिल

Thu, 19 Oct 2023 12:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 19 Oct 2023 12:35 PM IST
सार

Ajmer: जयपुर रोड स्थित पैराडिजो रिजॉर्ट में 23 अक्टूबर को आयोजित हालो रे डांडिया इवेंट में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस अमीषा पटेल अजमेर आएंगी। यह जानकारी बुधवार को आयोजककर्ता ने प्रेस वार्ता के जरिये प्रदान की।

विज्ञापन
Gadar fame Ameesha Patel will come to Ajmer on 23rd October
अजमेर आएंगी बॉलीवुड अदाकार अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अदाकारा अमीषा पटेल 23 अक्टूबर को अजमेर आएंगी। वो यहां पैराडिजो रिजॉर्ट में आयोजित हालो रे डांडिया इवेंट में शामिल होंगी। यह जानकारी इवेंट ऑर्गेनाइजर ने बुधवार को श्रीनगर रोड स्थित होटल दाता इन में प्रेस वार्ता के जरिये प्रदान की। उन्होंने बताया कि नवरात्र पर्व के अवसर पर वीकेंड इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट कंपनी के द्वारा 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर को तीन दिवसीय डांडिया इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। 21 अक्टूबर को गुजराती थीम, 22 अक्टूबर को बॉलीवुड थीम और 23 अक्टूबर को सेलिब्रिटी थीम डांडिया नाइट रखी गई है।

विज्ञापन


एक लाख रुपये दिए जाएंगे कैश

प्रोग्राम का समय शाम सवा सात से रात साढ़े दस बजे तक का है। आयोजन में एक लाख के कैश और लकी ड्रॉ कूपन भी रखे गए है। जिसमें विजेता को टू व्हीलर दिया जायेगा। इवेंट में परफॉरमेंस के अनुसार बेस्ट फीमेल, बेस्ट मेल, बेस्ट कपल, बेस्ट यंग और बेस्ट स्टाइल को इनाम दिए जाएंगे। इसके लिए पासेस रानीसाइबा, ओ वूमनिया, अमारा सलून सहित अन्य स्थानों पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


इसके साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी किया जा सकता है। इवेंट में पासेस की रेट सिंगल एंट्री के लिए 1999 रुपये और कपल एंट्री के लिए 3599 रुपये है। जिसमें 10 दिवस की वर्कशॉप, अनलिमिटेड फूड और स्पेशल गुजराती गरबा ट्रूप व अन्य शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed