फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   First phase of polling concludes peacefully, Ajmer district records 81.92% voter turnout

अजमेर निकाय चुनाव: पहले चरण में 81.92% मतदान, नसीराबाद सबसे आगे तो टांटोटी में सबसे कम वोटिंग

Thu, 10 Sep 2026 09:47 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2026 09:47 AM IST
सार

अजमेर जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण का मतदान बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जिले की छह नगरपालिकाओं के 150 वार्डों में कुल 87,919 मतदाताओं में से 72,021 ने मतदान किया। जिले में कुल 81.92 प्रतिशत औसत मतदान दर्ज हुआ।

विज्ञापन
First phase of polling concludes peacefully, Ajmer district records 81.92% voter turnout
मतदान केंद्र पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण का मतदान बुधवार को अजमेर जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। जिले की छह नगरपालिकाओं के 150 वार्डों में कुल 87,919 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 72,021 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह जिले में कुल 81.92 प्रतिशत औसत मतदान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया कि सभी संबंधित नगरपालिकाओं में मतदान सुबह सात बजे सभी मतदान केंद्रों पर शुरू हुआ और निर्धारित समय तक शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहा। मतदान के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए गए थे। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई।
विज्ञापन


केकड़ी में 78.04 प्रतिशत मतदान

केकड़ी नगरपालिका के 40 वार्डों में कुल 35,829 मतदाता थे। इनमें से 27,960 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल 78.04 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह 10 बजे तक 22.59 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 49.90 प्रतिशत, अपराह्न तीन बजे तक 63.53 प्रतिशत और शाम छह बजे तक 77.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नसीराबाद में सबसे ज्यादा 89.22 प्रतिशत मतदान

नसीराबाद नगरपालिका के 20 वार्डों में कुल 6,834 मतदाताओं में से 6,097 मतदाताओं ने वोट डाला। यहां 89.22 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह 10 बजे तक 36.87 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 67.64 प्रतिशत, तीन बजे तक 79.32 प्रतिशत और शाम छह बजे तक 89.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

पीसांगन में 86.73 प्रतिशत वोटिंग

पीसांगन नगरपालिका के 25 वार्डों में कुल 14,098 मतदाता थे। इनमें से 12,227 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां 86.73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे तक 30.94 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 54.47 प्रतिशत, तीन बजे तक 70.27 प्रतिशत और शाम छह बजे तक 86.73 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला।

सरवाड़ में 86.19 प्रतिशत मतदान

सरवाड़ नगरपालिका के 25 वार्डों में कुल 16,334 मतदाताओं में से 14,078 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। यहां 86.19 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह 10 बजे तक 30.98 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 58.42 प्रतिशत, तीन बजे तक 71.62 प्रतिशत और शाम छह बजे तक 85.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

सावर में 80.87 प्रतिशत मतदाताओं ने डाला वोट

सावर नगरपालिका के 20 वार्डों में कुल 8,972 मतदाता थे। इनमें से 7,256 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल 80.87 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह 10 बजे तक 30.29 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 58.70 प्रतिशत, तीन बजे तक 68.07 प्रतिशत और शाम छह बजे तक 80.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।


टांटोटी में 75.24 प्रतिशत मतदान

टांटोटी नगरपालिका के 20 वार्डों में कुल 5,852 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 4,403 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां 75.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे तक 34.07 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 58.73 प्रतिशत, तीन बजे तक 68.06 प्रतिशत और शाम छह बजे तक 75.24 प्रतिशत मतदान हुआ। इस तरह अजमेर जिले की सभी छह नगरपालिकाओं में पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जिले में सबसे अधिक 89.22 प्रतिशत मतदान नसीराबाद में और सबसे कम 75.24 प्रतिशत मतदान टांटोटी में दर्ज किया गया।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed