{"_id":"6647249bb8661729b3099df6","slug":"fire-breaks-out-in-badar-mata-hill-in-pushkar-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: पुष्कर में बादर माता की पहाड़ी में लगी आग, वन विभाग की टीम ने पाया आग पर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: पुष्कर में बादर माता की पहाड़ी में लगी आग, वन विभाग की टीम ने पाया आग पर काबू
Fri, 17 May 2024 03:04 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Fri, 17 May 2024 03:04 PM IST
सार
Ajmer News: पुष्कर के पास गांव कानस स्थित बादर माता मंदिर से सटी पहाड़ी के शिखर पर अचानक आग लग गई। जिसे वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से काबू किया।
विज्ञापन
पुष्कर में बादर माता की पहाड़ी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को दिन में बादर माता मंदिर के ऊपर पहाड़ी में उगी झाड़ियों से धुआं उठते हुए दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया तथा लंबी-लंबी आग की लपटें उठने लग गई तथा आग काफी दूर तक फैल गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही वनकर्मी, हिंदूस्तानी युवा ग्रुप व कोबरा टीम मौके पर पहुंची तथा आग को काबू में किया। आग काबू करने में वन पाल सौरभ जैन, जितेंद्र, त्रिलोक सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह, सोनू सिंह, चमन सिंह आदि को करीब दो घंटे लगे। माना जा रहा है कि किसी ने सुलगती बीड़ी फेंक दी, जिससे झाड़ियों ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन