{"_id":"6454c6da97bf75aa620cf67b","slug":"fighting-on-suspicion-of-cow-smuggling-in-ajmer-s-kishangarh-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: किशनगढ़ में गौ तस्करी के संदेह में मारपीट, ट्रकों में की तोड़फोड़, पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: किशनगढ़ में गौ तस्करी के संदेह में मारपीट, ट्रकों में की तोड़फोड़, पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा
Fri, 05 May 2023 02:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 05 May 2023 02:35 PM IST
सार
किशनगढ़ में गुरुवार रात गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने पशु तस्करी के शक में पांच ट्रकों को रोक लिया। ट्रक चालकों के साथ मारपीट कर की, जिसमें तीन चार लोग जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर रोका गया ट्रक।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर के किशनगढ़ में गुरुवार रात गौ तस्करी के संदेह को लेकर तनाव हो गया। गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने पांच ट्रकों को रोक लिया। ट्रक चालकों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में चार लोगों को चोट आई हैं। सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बीती रात कुछ ट्रक पशु भरकर मकराना चौराहे से गुजर रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रक रुकवा लिए। गौ तस्करी का अंदेशा होने पर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ में से कुछ लोगों ने ट्रक चालकों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। कुछ लोगों ने ट्रकों में तोड़फोड़ भी की। इससे मौके पर तनाव की स्थिति हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलने पर गांधीनगर पुलिस और मैं मौके पर पहुंचा। मौके पर भीड़ की स्थिति को देखते हुए मदनगंज और शहर थानों से भी जाब्ता मौके पर बुलाया गया। भीड़ ने ट्रकों में भी तोड़फोड़ की। आक्रोशित भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को काबू में किया। और ट्रक चालकों को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां घायल ट्रक चालकों का उपचार जारी है फिलहाल पुलिस ने एक ट्रक चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।