{"_id":"671e2a9d251cc78c570b9fc3","slug":"famous-sufi-singer-bismil-reached-ajmer-said-i-am-engrossed-in-my-work-music-man-learns-from-difficulties-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2259276-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: संगीत की महफिल सजाने अजमेर पहुंचे सूफी सिंगर बिस्मिल, कहा- आजकल लोगों को कुछ भी पसंद आ सकता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: संगीत की महफिल सजाने अजमेर पहुंचे सूफी सिंगर बिस्मिल, कहा- आजकल लोगों को कुछ भी पसंद आ सकता है
Sun, 27 Oct 2024 09:52 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 09:52 PM IST
सार
सुविख्यात सूफी सिंगर बिस्मिल आज एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने अजमेर पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इंसान कठिनाइयों से ही सीखता है। मैं हमेशा अपने काम और म्यूजिक में ही मगन रहता हूं।
विज्ञापन
मशहूर सूफी सिंगर बिस्मिल
विस्तार
हिंदुस्तान समेत विदेशों में भी अपनी आवाज का जादू दिखाने वाले मशहूर सूफी सिंगर बिस्मिल आज अजमेर पहुंचे। शहर के एक निजी समारोह स्थल में बिस्मिल की महफिल कार्यक्रम से पूर्व प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि मेरा जीवन कठिनाई भरा रहा है और कठिनाइयों से ही इंसान सीखता है। मैं बहुत मेहनत करके यहां तक आया हूं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जिसके सही इस्तेमाल ने कई लोगों को स्टार बना दिया है। ऐसे ही सूफी सिंगर बिस्मिल उर्फ मोहम्मद आसिफ भी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, जो सूफी म्यूजिक को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। अमेरिका और कनाडा में अपनी आवाज का जादू बिखरने वाले सिंगर बिस्मिल रविवार को अजमेर पहुंचे, जहां एक निजी समारोह स्थल पर उनका बिस्मिल की महफिल कार्यक्रम होने वाला है।
विज्ञापन
इससे पूर्व उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पहले की ऑडियंस में एक सुकून था, जो कि आज की ऑडियंस में नहीं है। अगर नुसरत साहब गा रहे है तो उसमें 15 से 20 मिनट का तो सिर्फ अलाप ही है, आज लोग 15-20 मिनट का अलाप सुन ही नहीं सकते। बिस्मिल ने कहा कि आज के टाइम में लोगों को कुछ भी पसंद आ सकता है, आप कुछ नहीं कह सकते कि आपने जो बनाया है यह पसंद आएगा या नहीं। आप बस मेहनत करके बनाते रहिए 5-10 गानों में से एक-दो तो हिट होंगे ही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सिंगर के साथ पूरी टीम का महत्वपूर्ण रोल होता है, जिसकी वजह से कार्यक्रम सफल होता है । प्रेस वार्ता में बिस्मिल ने शेर ओ शायरी के साथ "मेरे बाद किसको सताओगे, मुझे किस तरह से मिटाओगे, मुझको तो बर्बाद किया है और किसे बर्बाद करोगे" गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मशहूर सूफी सिंगर बिस्मिल

मशहूर सूफी सिंगर बिस्मिल