फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Eid-ul-Fitr is being celebrated with great enthusiasm in Ajmer thousands of heads bowed in prostration

Eid 2025: अजमेर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा ईद-उल-फितर, सजदे में झुके हजारों सिर

Mon, 31 Mar 2025 01:49 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 31 Mar 2025 01:49 PM IST
सार

Eid-ul-Fitr: राजस्थान के अजमेर जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान सजदे में हजारों सिर झुके।

विज्ञापन
Eid-ul-Fitr is being celebrated with great enthusiasm in Ajmer thousands of heads bowed in prostration
सजदे में झुके हजारों सिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर में सोमवार को मुस्लिम समुदाय पूरे उल्लास के साथ ईद-उल-फितर का पर्व मना रहा है। शहर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की गई, जिसमें हजारों अकीदतमंदों ने शिरकत की। केसरगंज स्थित ईदगाह में हुई मुख्य नमाज का नेतृत्व शहर काजी मौलाना तौसिफ अहमद सिद्दीकी ने किया। नमाज के दौरान ईदगाह परिसर पूरी तरह नमाजियों से भरा हुआ था, वहीं, ईदगाह के बाहर गोल चक्कर के पास भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

विज्ञापन


इससे पहले, ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में स्थित ऐतिहासिक शाहजहानी मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। दरगाह परिसर में भी बड़ी संख्या में अकीदतमंद इकट्ठा हुए थे। इसके अलावा, दरगाह के अंदर स्थित संदल खाना मस्जिद में भी नमाज अदा की गई। इसी तरह, कलेक्ट्रेट के पास स्थित मस्जिद मुए मुबारक और रेलवे स्टेशन के सामने क्लॉक टॉवर मस्जिद में भी ईद की विशेष नमाज हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जोधपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही ईद, अल्लाह की बेपनाह रहमतों से लबरेज नजर आए रोजेदार
विज्ञापन
विज्ञापन


ईद की नमाज के अवसर पर ख्वाजा साहब की दरगाह का प्रसिद्ध जन्नती दरवाजा भी खोला गया, जिसे देखने और जियारत करने के लिए दूर-दूर से जायरीन पहुंचे। लोगों ने दरगाह में हाजिरी दी और देश-दुनिया की खुशहाली की दुआ मांगी।


यह भी पढ़ें: ईद पर टोंक के मालपुरा में मचा बवाल, कस्बे में भारी पुलिस फोर्स तैनात, ये रहा पूरा मामला

ईद के इस खास मौके पर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। केसरगंज ईदगाह में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। मौके पर एडीएम सिटी गजेंद्र सिंह राठौड़, एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़, एडिशनल एसपी धर्मवीर जानू, सीओ दक्षिण ओमप्रकाश, क्लॉक टॉवर थाना अधिकारी वीरेंद्र सिंह शेखावत और कोतवाली थाना अधिकारी दिनेश कुमार चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

ईद के इस पावन अवसर पर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नमाज अदा करने के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिले, मिठाइयाँ बांटीं और भाईचारे का संदेश दिया। पूरे शहर में ईद की रौनक देखते ही बन रही थी।

सजदे में झुके हजारों सिर

सजदे में झुके हजारों सिर

सजदे में झुके हजारों सिर

ईद की नमाज पढ़ते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed