फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Discussion held with youth in Ajmer regarding the struggle for power

Satta Ka Sangram: युवाओं के बीच अमर उजाला, पेपर लीक का उठा मुद्दा, शिक्षा को लेकर कही ये बात

Wed, 03 Apr 2024 01:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 03 Apr 2024 01:43 PM IST
सार

Satta Ka Sangram:  चुनावों के बारे में मतदाताओं से उनके विचार जानने और स्थानीय विकास के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला ने अपने सत्ता का संग्राम मंच से अजमेर में युवाओं से चर्चा की। अपने प्रत्याशियों और चुनावों को लेकर क्या सोचते हैं अजमेर के युवा, यहां जानिये-

विज्ञापन
Discussion held with youth in Ajmer regarding the struggle for power
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी समीकरणों को समझने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ आज अजमेर पहुंचा। चुनावों को लेकर युवाओं के क्या विचार हैं, नई सरकार से उनकी क्या अपेक्षाएं हैं, इन्हीं बातों के साथ हमारी टीम ने दोपहर के सत्र में युवाओं से खास चर्चा की।

विज्ञापन


इस दौरान युवाओं ने कहा कि पेपर लीक के मुद्दे बहुत उठ रहे है। एक युवा ने कहा कि जैसे ही किसी भी सरकारी नौकरी की परीक्षा देकर बाहर निकलते हैं, हमें पता चलता है कि पेपर लीक हो गया। आप खुद सोचिये कि उस युवा पर क्या बीत रही होगी, किस तरह गरीब मां बाप अपने बच्चों को पढ़ाते हैं, लेकिन पेपर लीक के बाद उनकी आशाएं मर जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सेमेस्टर में नहीं होती थी पढ़ाई
वहीं एक और युवा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि रोजगार के तो बहुत सारे ऑप्शन है जो सरकार हमें उपलब्ध करवा रही है, लेकिन ये नौकरी मेहनत करने के बाद ही मिलती है। उन्होंने शिक्षा पर अपनी बात रखते हुए कहा कि हमारे पहले सेमेस्टर में टीचर तक पढ़ाने नहीं आते थे। उन्होंने बताया कि जब हम टीचर को बुलाने जाते थे तो हमें कहा जाता था कि हमें बुलाने आओ तब हम पढ़ाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed