फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Devnani, who returned from the Commonwealth Parliamentary Union conference, was welcomed

Ajmer News: विदेश दौरे से लौटे वासुदेव देवनानी का स्वागत, बोले- पूरी दुनिया में एक सशक्त राष्ट्र है भारत

Fri, 22 Nov 2024 09:57 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Fri, 22 Nov 2024 09:57 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के ऑस्ट्रेलिया में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन एवं इंडोनेशिया, जापान, और सिंगापुर के अध्ययन दौरे से लौटने पर अजमेर में भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Ajmer News: Devnani, who returned from the Commonwealth Parliamentary Union conference, was welcomed
राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन से अजमेर लौटे देवनानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का आस्ट्रेलिया में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन एवं इंडोनेशिया, जापान और सिंगापुर के स्टडी टूर से लौटने पर शुक्रवार को भव्य स्वागत किया गया। देवनानी जिले के पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन को सम्बोधित किया। उनके लौटने पर बड़ी संख्या में समर्थक और आमजन जुटे। उनका नागरिक अभिनंदन किया गया तथा मार्ग में कई जगह भव्य स्वागत हुआ।
विज्ञापन


राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन से अजमेर लौटे देवनानी
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का शुक्रवार को अजमेर लौटने पर विजयलक्ष्मी पार्क में नागरिक अभिनंदन किया गया। दर्जनों समाजों, संस्थाओं, हजारों समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए देवनानी ने कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन में भारत, राजस्थान, अजमेर और खासकर अजमेर उत्तर के प्रतिनिधि के रूप में शामिल होना, सम्बोधन करना मेरे लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन से अजमेर लौटे देवनानी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे विश्व में भारत की पहचान एक सशक्त राष्ट्र के रूप में है। भारतीयों को आज पूरे विश्व में एक अलग सम्मान और स्नेह प्राप्त है। ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर और जापान की यात्रा में भारतवंशियों, विदेशियों और खासकर राजस्थानियों का बड़ा स्नेह मिला। इन सभी देशों में भारतीय संस्कृति को बड़े सम्मान और आदर के रूप में देखा जाता है। जापान में रासलीला, कत्थक एवं कालबेलिया नृत्य बड़े प्रचलित हैं। इसी तरह सिंगापुर यूनिवर्सिटी में भी भारतीयता की झलक दिखाई दी। इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया में भी भारतीयता पूरी तरह सम्मानित नजर आई। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में भारतीय लोकतंत्र सबसे मजबूत लोकतंत्र है। जिस तरह भारत में मानवता, समानता और आपसी प्रेम है, वह इन देशों में भी देखनले को मिला। उन्होंने कहा कि भारतीय लोगों से इतना प्रेम करते हैं इन चारों देशों में सत्रह दिन की यात्रा में प्रतिदिन किसी न किसी भारतवासी के निवास पर बना भोजन ही किया। यह अतिथि देवो भवः की हमारी विपुल संस्कृति है, जो विदेशों में भी कायम है। लोग घरों से टिफिन बना कर लाते थे। इन देशों में भारतीय अध्यात्म, योग एवं सनातन धर्म का भी विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि मैं आजीवन देश, समाज, राजस्थान और अजमेर उत्तर के लोगों की सेवा करता रहूंगा।

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन से अजमेर लौटे देवनानी

देवनानी का अजमेर आगमन पर किशनगढ़ में सभापति दिनेश सिंह, गेगल टोल पर महेन्द्र सिंह रावत, यूनिवर्सिटी तिराहे पर रमेश सोनी एवं अमित भंसाली ने समर्थकों के साथ स्वागत किया। विजयलक्ष्मी पार्क में वैश्य समाज, अग्रवाल समाज, खण्डेलवाल समाज, माहेश्वरी समाज, सकल जैन समाज, जैन समाज, माली समाज, सैन समाज, बैरवा समाज, सिंधी संगीत समिति, सिंधी युवा समिति, मद्रासी समाज, स्वर्णकार समाज, राजपूत छात्रावास, रावणा राजपूत समाज, क्षत्रिय महासभा, प्रगतिशील राजपूत समाज, जाटव समाज, कायस्थ समाज, ब्रह्माकुमारी, ब्रह्मामण महासभा,  राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय, राजस्थान शिक्षक संघ लोकतांत्रिक व अन्य ने स्वागत किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed