फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Dausa Increase of temporary coach in Sabarmati-Jaisalmer train one second and third AC coach increased

Dausa Railway News: साबरमती-जैसलमेर ट्रेन में अस्थाई कोच की बढ़ोतरी, एक सेकेंड और थर्ड एसी डिब्बा बढ़ाया

Fri, 29 Dec 2023 07:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा/अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा/अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 29 Dec 2023 07:48 PM IST
सार

Dausa Railway News: रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए साबरमती-जैसलमेर ट्रेन में अस्थाई कोच की बढ़ोतरी की गई है। यह जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने दी।

विज्ञापन
Dausa Increase of temporary coach in Sabarmati-Jaisalmer train one second and third AC coach increased
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए अब साबरमती-जैसलमेर-साबरमती रेल सेवा में एक सेकेंड एसी एवं एक थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, गाड़ी संख्या 14804/14803, (दिनांक 10.01.24 से नया नंबर 20492/20491) साबरमती-जैसलमेर-साबरमती रेलसेवा में साबरमती से दिनांक 01.01.2024 से 31.01.2024 तक एवं जैसलमेर से दिनांक 02.01.2024 से 01.02.2024 तक एक थर्ड एसी एवं एक सेकेंड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन


छह जोड़ी स्पेशल रेल सेवाओं की संचालन अवधि विस्तार
रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए छह जोड़ी स्पेशल रेल सेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया, यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए कई ट्रेनों के ट्रिप में विस्तार किया गया है, जो इस प्रकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 09627/09628
अजमेर-सोलापुर-अजमेर स्पेशल साप्ताहिक रेल सेवा की संचालन अवधि में अजमेर से दिनांक 03 जनवरी 24 से 27 मार्च 24 तक (13 ट्रिप) एवं सोलापुर से दिनांक 04 जनवरी 24 से 28 मार्च 24 तक (13 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 04711/04712
बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में बीकानेर से दिनांक 03 जनवरी 24 से 27 मार्च 24 तक (13 ट्रिप) एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 04 जनवरी 24 से 28 मार्च 24 तक (13 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 04715/04716
बीकानेर-साईनगर शिर्डी-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में बीकानेर से दिनांक 06 जनवरी 24 से 30 मार्च 24 तक (12 ट्रिप) एवं साईनगर शिर्डी से दिनांक 07.01.24 से 31.03.24 तक (12 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 09715/09716
हिसार-तिरूपति-हिसार सुपरफास्ट स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में हिसार से दिनांक 03 फरवरी 24 से 30 मार्च 24 तक (09 ट्रिप) एवं तिरूपति से दिनांक 06 फरवरी 24 से 02 अप्रैल 24 तक (09 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। 

गाड़ी संख्या 09723/09724
जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में जयपुर से दिनांक 03 जनवरी 24 से 27 मार्च 24 तक (13 ट्रिप) एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 04 जनवरी 24 से 28 मार्च 24 तक (13 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 09621/09622
अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में अजमेर से दिनांक 07 जनवरी 24 से 31 मार्च 24 तक (13 ट्रिप) एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 08 जनवरी 24 से 01 अप्रैल 24 तक (13 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।

उपरोक्त रेल सेवाओं के संचालन समय एवं ठहराव पूर्ववत रहेंगे।

दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, अमृतसर-अजमेर रेल सेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी
उत्तर रेलवे के बद्दोवाल-मुल्लांपुर रेलखंड के मध्य लुधियाना-मुल्लांपुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाड़ी संख्या 19612, अमृतसर-अजमेर रेल सेवा जो दिनांक 09.01.24, 11.01.24, 16.01.24 व 18.01.24 को अमृतसर से प्रस्थान करेगी। वह अपने निर्धारित मार्ग फगवाडा, लुधियाना, जगराओं, मोगा व तलवंडी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया जालन्धर सिटी-लोहिया खास-फिरोजपुर कैंट होकर संचालित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed