फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Cyclone Biparjoy: water filled from Ajmer dargah to hospital ward

Cyclone Biparjoy: बारिश से निपटने के प्रशासन के दावे बेकार, अजमेर दरगाह से लेकर अस्पताल के वार्ड तक भरा पानी

Mon, 19 Jun 2023 01:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 19 Jun 2023 01:36 PM IST
सार

बिपरजॉय तूफान से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने बड़े-बड़े दावे खोखले साबित हुए। ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह सहित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में भरा पानी।

विज्ञापन
Cyclone Biparjoy: water filled from Ajmer dargah to hospital ward
पानी के बीच से दरगाह जाते जायरीन - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान के अजमेर जिले में बिपरजॉय तूफान के चलते शहर में लगातार बारिश हो रही है। मूसलाधार बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। वहीं, जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में भी मूसलाधार बारिश के चलते पानी भर गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


राजस्थान के अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में बिपरजॉय तूफान के चलते अस्पताल के वार्डों में पानी भर गया है। आलम यह है कि वार्डों में भरे पानी से गुजर कर डॉक्टरों को मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है। वहीं वार्ड में भरे पानी के बीच में मरीज पलंग पर लेटे हुए हैं। इसके अलावा अस्पताल की ओपीडी सहित अन्य वार्ड भी पानी से भरे नजर आए, लेकिन प्रशासन के बड़े-बड़े दावे यहां पर खोखले साबित हो रहे हैं। बिपरजॉय तूफान से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन जब अस्पताल की हालत यह है तो शहर का क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




दरगाह में भरा पानी, जायरीन हुए परेशान
वहीं, अजमेर में आज चक्रवाती तूफान के चलते शहर में हुई लगातार बारिश से विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में भी पानी भर गया। इस दौरान जियारत के लिए आने वाले जायरीनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें पानी से होकर गुजरना पड़ा। इसके अलावा सुबह से हो रही बारिश से पुष्कर सरोवर और अजमेर की ऐतिहासिक आना सागर झील में भी पानी की अच्छी आवक हुई। तो वहीं दूसरी ओर तूफान से शहर के कई स्थानों पर पेड़ भी गिरे इसके अलावा एक जर्जर मकान की दीवार गिरने से मकान के पीछे खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, बीते दिनों पड़ रही गर्मी के बाद दो दिनों से तूफान के बाद बदले मौसम का शहर वासियों ने लुत्फ भी उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed