फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: Chlorine gas leak in Kishangarh, accident averted due to immediate action, movement stopped in 1 km.

Ajmer News: किशनगढ़ में क्लोरीन गैस रिसाव, तुरंत एक्शन से हादसा टला, एक किलोमीटर क्षेत्र में रोकी गई आवाजाही

Tue, 08 Apr 2025 07:39 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 08 Apr 2025 07:39 AM IST
सार

कल देर शाम किशनगढ़ थाना क्षेत्र के मसानिया पंप स्टेशन पर पानी में क्लोरीन गैस मिलाने के दौरान वॉल्व में लीकेज बढ़ने से गैस रिसाव हो गया, जिससे आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन की तत्परता से स्थिति पर तुरंत काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
Ajmer: Chlorine gas leak in Kishangarh, accident averted due to immediate action, movement stopped in 1 km.
किशनगढ़ में क्लोरीन गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी

विस्तार

किशनगढ़ थाना क्षेत्र के मसानिया पंप स्टेशन पर देर शाम एक बड़ी घटना घटित हुई, जब क्लोरीन गैस के सिलेंडर से अचानक रिसाव शुरू हो गया। यह गैस रिसाव तब हुआ जब गैस को पानी में मिलाने के दौरान वॉल्व में लीकेज बढ़ गया, जिससे गैस तेजी से फैलने लगी। इस गैस के प्रभाव से आसपास के क्षेत्र के लोगों में सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो गईं।

विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और घटना को संभालने के लिए पूरी तरह से मोर्चा संभाल लिया। घटनास्थल पर पहुंचे अतिरिक्त जिला कलेक्टर गजेंद्र सिंह राठौड़ ने मौके का जायजा लिया और स्थिति की गंभीरता को समझते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। क्लोरीन गैस के प्रभाव से प्रभावित लोगों को तत्काल राजकीय वायएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन


इस घटना की सूचना मिलते ही विधायक विकास चौधरी ने भी अस्पताल का दौरा किया और घायलों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से भी स्थिति की जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर नेशनल डिजास्टर रेस्पांस फोर्स की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और एक किलोमीटर के दायरे में आवाजाही पर रोक लगा दी गई। एसडीएम निशा सहारन के निर्देशन में चिकित्सा विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य सर्वे कर रही है।


पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे, जिसमें सीओ ग्रामीण उमेश गौतम और NDRF कमांडेंट योगेश कुमार मीणा प्रमुख रूप से शामिल थे। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है लेकिन प्रशासन एहतियातन निगरानी बनाए रखे हुए हैं।

किशनगढ़ में क्लोरीन गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी

किशनगढ़ में क्लोरीन गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed