फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Chemical tanker overturned at Jalia Zero culvert in Beawar driver died SI Hemant Palawat scorched

Ajmer News: ब्यावर में जालिया जीरो पुलिया पर पलटा केमिकल टैंकर, चालक की मौत, SI हेमंत पालावत झुलसे

Mon, 21 Jul 2025 08:16 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 21 Jul 2025 08:16 PM IST
सार

Ajmer News: ब्यावर में जालिया जीरो पुलिया पर केमिकल टैंकर पलटने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें चालक की मौत हो गई। जबकि टैंकर का खलासी और SI हेमंत पालावत केमिकल से झुलस झुलस गए। 

विज्ञापन
Ajmer News: Chemical tanker overturned at Jalia Zero culvert in Beawar driver died SI Hemant Palawat scorched
ब्यावर की जालिया जीरो पुलिया पर पलटा केमिकल टैंकर

विस्तार

अजमेर के ब्यावर शहर के जालिया रोड स्थित जीरो पुलिया पर सोमवार दोपहर को एक भयानक रासायनिक हादसे ने पूरे इलाके में अफरातफरी मचा दी। यहां तेज रफ्तार में जा रहा केमिकल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि खलासी और मौके पर मौजूद राजस्थान पुलिस के सब-इंस्पेक्टर झुलस गए।

विज्ञापन

 
रासायनिक रिसाव से आंखों में जलन, इलाके में मची भगदड़
हादसे के तुरंत बाद टैंकर से फैले केमिकल की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पास में मौजूद राहगीरों और स्थानीय निवासियों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। प्रतिक्रिया के तौर पर लोग घटनास्थल से दूर भागने लगे। सांकेत नगर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। पहले केमिकल को पानी से शांत करने की कोशिश की गई। लेकिन प्रभाव न पड़ता देख नगर परिषद से फोम वाली विशेष दमकल गाड़ी मंगाई गई, जिसने रासायनिक फैलाव को नियंत्रित किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Kota News: जेल से रिहा हुए नरेश मीणा ने सभा में हथेली काटकर किया भगत सिंह को तिलक, शुरू की जनक्रांति पदयात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घायल चालक को बचाने में SI भी झुलसे
टैंकर में चालक और खलासी दोनों फंसे हुए थे। जयपुर से ड्यूटी पर लौट रहे सब-इंस्पेक्टर हेमंत पालावत अपनी कार से पीछे-पीछे आ रहे थे। उन्होंने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए घायल चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान उनका पैर रासायनिक संपर्क में आकर झुलस गया। उनका साहस लोगों के लिए प्रेरणा का विषय बना। झुलसे एसआई और खलासी राजेन्द्र कुमार को तत्काल राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।


ब्यावर की जालिया जीरो पुलिया पर पलटा केमिकल टैंकर
 
टैंकर पलटते ही बिखरा जहर जैसा केमिकल
मृतक चालक की पहचान जिग्नेश (निवासी करोली, डूंगरपुर) के रूप में हुई है, जो खलासी राजेन्द्र कुमार (निवासी मेहसाना, गुजरात) के साथ पंजाब के लुधियाना जा रहा था। टैंकर जैसे ही जालिया रोड के जीरो पुलिया से गुजरा, वह असंतुलित होकर पलट गया और उसमें भरा अत्यंत तेज केमिकल सड़क पर फैल गया। चालक जिग्नेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि खलासी के मामूली झुलसने की जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें- Sawan 2025: सावन के दूसरे सोमवार को बाड़मेर के शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, हुआ सहस्त्रघट रुद्राभिषेक
 
घटना की जानकारी मिलते ही डिप्टी राजेश कसाना, थानाधिकारी जितेन्द्र फौजदार, तहसीलदार हनुतसिंह समेत प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तेज निर्णय लेकर दोनों ओर के यातायात को रोक दिया और दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को हटवाने की कार्रवाई शुरू की। दमकल विभाग ने फोम छिड़काव कर केमिकल को निष्क्रिय किया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed