फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News: Wrong scam happening in ration shops, logistics department investigated the irregularities

Nagaur News: उचित मूल्य दुकानों में हो रहा गड़बड़ घोटाला, रसद विभाग ने अनियमितता की जांच कर रिपोर्ट पेश की

Sat, 31 Aug 2024 07:24 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sat, 31 Aug 2024 07:24 PM IST
सार

जिले में उचित मूल्यों की दुकानों पर हो गड़बड़ घोटाले और वहां मिलने वाले राशन में गबन और अनियमितता बरतने वाले दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिले के हरसौर की उचित मूल्य की दुकानों में अनियमितता की शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Nagaur News: Wrong scam happening in ration shops, logistics department investigated the irregularities
जांच करते अधिकारी

विस्तार

नागौर में उचित मूल्य की दुकानों में अनियमितता और गबन की शिकायत के बाद रसद विभाग ने ऐसे दुकानदारों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। जिले के हरसौर स्थित उचित मूल्य की दुकान चलाने वाले दुकानदार शंकरलाल, नेमीचंद और गोगाराम के खिलाफ शिकायत मिलने पर जिला रसद अधिकारी ने जांच कमेटी का गठन कर उनके खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन


परिवर्तन निरीक्षक रामलाल जाट, रामनिवास बारवाल व बजरंग के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच के बाद उचित मूल्य दुकानदार शंकरलाल, नेमीचंद और गोगाराम के विरुद्ध थांवला थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिला रसद अधिकारी देवाराम ने बताया कि तीनों उचित मूल्य दुकानदारों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच की गई, जिसमें उनकी दुकानों में मौजूद स्टॉक और दर्ज स्टॉक में हेराफेरी पाई गई, जिसके चलते इन दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट पेश की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed