फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Fed up with the abuse, a brother-in-law killed his brother-in-law, revealed in post-mortem report

Ajmer News: गाली-गलौज से तंग आकर साले ने नशेड़ी जीजा की हत्या की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Fri, 25 Apr 2025 03:33 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Fri, 25 Apr 2025 03:33 PM IST
सार

शराब पीकर गाली-गलौज करने से नाराज होकर साले ने अपने ही जीजा पर डंडों और ईंट से हमला कर दिया, जिससे लगी गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Ajmer News: Fed up with the abuse, a brother-in-law killed his brother-in-law, revealed in post-mortem report
पुलिस गिरफ्त मे आरोपी

विस्तार

जिले के हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में एक झोपड़ी से मजदूर का शव मिलने के बाद की गई छानबीन में मामला हत्या का निकला। 13 अप्रैल को झोपड़ी से दुर्गंध आने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां मप्र निवासी कोडरी सीताराम (30) पुत्र रघुनाथ का शव बरामद हुआ। मृतक मजदूरी का कार्य करता था और घटनास्थल पर उसका साला मस्तराम भी मौजूद था, जो उसके साथ ही रहता था।

विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर पारुल यादव ने बताया कि मस्तराम ने पुलिस को बताया कि उसका जीजा पिछले कुछ दिनों से शराब के नशे में था और काम पर नहीं जा रहा था। उसने दावा किया कि जीजा की मौत भूख-प्यास और गर्मी से हो गई होगी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने मस्तराम की बातों को सच मानते हुए शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाकर उसे सुपुर्द कर दिया, जिससे वह शव को मप्र ले गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान में ईडी की रेड, पीएनबी में करोड़ों के घोटाले को लेकर 10 से ज्यादा ठिकानों पर कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में नया मोड़ तब आया, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई। सब इंस्पेक्टर पारुल यादव ने बताया कि रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मृतक के शरीर के बाईं ओर गंभीर चोटें थीं और आंतों में भारी फ्रैक्चर पाए गए और ये चोटें ही उसकी मौत का कारण बनीं। इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या के रूप में दर्ज किया और जांच शुरू की।


थाना प्रभारी महावीर प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने मस्तराम को पूछताछ के लिए बुलाया। सख्ती से पूछताछ करने पर मस्तराम ने अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसका जीजा अक्सर शराब पीकर उसे गाली-गलौज करता था। 11 अप्रैल की रात भी जीजा ने अभद्र व्यवहार किया, जिससे गुस्से में आकर मस्तराम ने पहले डंडे से हमला किया और फिर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद मस्तराम पास की झोपड़ी में जाकर सो गया और अगले कुछ दिनों तक रोज झोपड़ी जाकर मृतक की स्थिति देखता रहा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद कर हत्या के आरोप में मस्तराम को गिरफ्तार कर लिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed