फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Rajasthan News: ED raids in Rajasthan, action taken at more than 10 locations regarding scam of crores in PNB

Rajasthan News: राजस्थान में ईडी की रेड, पीएनबी में करोड़ों के घोटाले को लेकर 10 से ज्यादा ठिकानों पर कार्रवाई

Fri, 25 Apr 2025 02:02 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 25 Apr 2025 02:02 PM IST
सार

राजस्थान में लगातार दूसरे दिन ईडी एक्शन में नजर आ रही है। गुरुवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री की गिरफ्तारी के बाद आज पंजाब नेशनल बैंक में हुए घोटाले को लेकर प्रदेश भर में कई ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है।

विज्ञापन
Rajasthan News: ED raids in Rajasthan, action taken at more than 10 locations regarding scam of crores in PNB
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब नेशनल बैंक में हुए करोड़ों रुपए के घोटाले को लेकर शुक्रवार को राजस्थान में ईडी ने 10 से ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे हैं। मामले में एफआईआर पहले ही दर्ज की जा चुकी है। श्रीगंगानगर का अमनदीप चौधरी इस घोटाले का मुख्य आरोपी है।

विज्ञापन


एंटी करप्शन ब्यूरो ने इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज की थी। अब इस मामले में ईडी ने बीकानेर, हनुमानगढ़ और जयपुर में छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई है।
गौरतलब है कि ईडी प्रदेश में लगातार दूसरे दिन सक्रिय रही। गुरुवार को ईडी ने जल जीवन मिशन घोटाले में राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश जोशी को भी गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले ईडी ने यहां सहारा प्राइम लिमिटेड की 1023 एकड़ जमीन को भी अस्थाई रूप से अटैच किया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Update: फिर तेवर दिखाने लगा पारा, बाड़मेर में 45 डिग्री पर पहुंचा, लू की चेतावनी जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी महीने में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के घर पर भी ईडी ने चिटफंड घोटाले को लेकर छापा मारा था। बताया जा रहा है कि इस घोटाले में प्रदेश भर के 28 लाख निवेशकों के करीब 2850 करोड़ रुपए फंसे हैं।

पीएनबी मामले को लेकर बताया जा रहा है कि श्रीगंगानगर निवासी अमनदीप चौधरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक से 25 करोड़ रुपए का लोन लिया और इसके बाद बैंक को धोखा देकर रकम हड़प ली। आरोप है कि उसने वेयर हाउस में रखे माल को गिरवी रखकर लोन प्राप्त किया लेकिन बाद में बैंक को बिना जानकारी दिए वह माल बाजार में बेच दिया गया।


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: चार दिन की ईडी रिमांड पर महेश जोशी, जांच के घेरे में जल जीवन मिशन घोटाला, जानिये पूरा सच

इस पूरे मामले में अमनदीप चौधरी के साथ उसकी पत्नी सुनीता चौधरी, ओमप्रकाश और अन्य आरोपी भी शामिल हैं। ईडी की टीमों ने आरोपियों के जयपुर में तीन, बीकानेर में दो और हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर में पांच ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की। 

उल्लेखनीय है कि इस धोखाधड़ी को लेकर अक्टूबर 2020 में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर में केस दर्ज किया गया था। अब इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका के चलते ईडी ने भी जांच शुरू की है। ईडी की यह छापेमारी बैंकिंग सिस्टम में हुए एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश मानी जा रही है। जांच एजेंसी अब आरोपियों की संपत्तियों और पैसे की लेन-देन की भी पड़ताल कर रही है। आने वाले दिनों इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed