फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Blind murder in Ajmer revealed within 48 hours

Ajmer: ब्लाइंड मर्डर का 48 घंटे में खुलासा, बाइक पर बैठाने की बात पर हुआ था विवाद; 500 से अधिक CCTV खंगाले गए

Thu, 23 May 2024 04:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 23 May 2024 04:59 PM IST
सार

Ajmer: अजमेर पुलिस ने बीते दिन गेगल थाना क्षेत्र मे हुए ब्लाइंड मर्डर केस का 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। बुजुर्ग और युवक में कहासुनी हुई थी। इस दौरान आरोपी युवक को बुजुर्ग ने डांट दिया था। ऐसे में वह रंजिश पाले थे और मौके मिलते ही शराब पार्टी के बाद बुजुर्ग की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Blind murder in Ajmer revealed within 48 hours
ब्लाइंड मर्डर का 48 घंटे में खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि गेगल थाना क्षेत्र में 20 मई को एक बुजुर्ग की लाश मिली थी। जिसकी पहचान बुबानी गांव निवासी प्रभु सिंह (60) पुत्र हीरा सिंह से हुई थी। इसके बाद मामले में मृतक के भाई के बेटे शिवराज सिंह के द्वारा शिकायत दी गई। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उसके बड़े पिताजी की हत्या की गई है। वह 18 मई 2024 को घर से निकले थे और उसके बाद से नहीं मिले थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया गया और कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि टीम के द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके पर एफएसएल और एमओबी टीम से साक्ष्य संकलन करवाए गए। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया गया। टीम के द्वारा मृतक के गांव जाकर और उसके परिचित और अन्य रिश्तेदारों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन


एसपी देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि उस हाईवे पर लगे 500 से ज्यादा अधिक सीसीटीवी खंगाले गए। इसी बीच 18 मई को आखरी बार मृतक प्रभु सिंह को एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठ कर ले जाता हुआ नजर आया। जिसे संदिग्ध मानते हुए टीम के द्वारा थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने प्रभु सिंह की हत्या करना कबूल किया। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ग्राम अम्बा पीसांगन निवासी सोनू सिंह (27) पुत्र ज्ञान सिंह को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में साइबर सेल के कॉन्स्टेबल सुरेश चौधरी, संतराम मीना और रामस्वरूप का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी सोनू ने का ससुराल मृतक के गांव में था। इसलिए वह गांव में आता रहता था। मृतक प्रभु सिंह शराब की खाली बोतलों में प्लास्टिक की बोतलों को एकत्रित करके उनको बेचकर शराब पीने तथा शराब के नशे में हर किसी व्यक्ति को स्वभाव से उनके साथ अभद्र व्यवहार करने का आदी था। घटना से करीब 10 दिन पूर्व मृतक प्रभु सिंह द्वारा उसे मोटरसाइकिल पर बैठाने के बात को लेकर अभद्र व्यवहार किया था। इसके बाद उसने प्रभु सिंह के प्रति नफरत पैदा हो गई थी। जिस पर आरोपी मृतक को 18 मई को अपने साथ शराब पीने के बातों में लेकर ले गया और नेशनल हाईवे गोल्डन होटल के पास प्रभु सिंह की गमछे से गला घोंट कर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed