फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   BJP's show of strength in the battle of civic elections, CM Bhajanlal's grand road show in Ajmer

राजस्थान: निकाय चुनाव से पहले अजमेर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, CM भजनलाल के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

Sun, 06 Sep 2026 02:41 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2026 02:41 PM IST
सार

राजस्थान में आगामी निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को अजमेर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में भव्य रोड शो किया। प्लाजा सिनेमा से शुरू हुआ रोड शो न्यू मैजेस्टिक सिनेमा, कवंडसपुरा और मदारगेट होते हुए गांधी भवन पहुंचकर संपन्न हुआ।

विज्ञापन
BJP's show of strength in the battle of civic elections, CM Bhajanlal's grand road show in Ajmer
अजमेर में CM भजनलाल का भव्य रोड शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में आगामी दिनों में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनावी मैदान में भाजपा ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को अजमेर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में भव्य रोड शो किया। मुख्यमंत्री के रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह नजर आया। शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन जुटे और जगह-जगह मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया।

विज्ञापन

प्लाजा सिनेमा से शुरू हुआ रोड शो

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रोड शो प्लाजा सिनेमा से शुरू हुआ। उनका काफिला न्यू मैजेस्टिक सिनेमा, कवंडसपुरा और मदारगेट होते हुए गांधी भवन पहुंचा, जहां रोड शो का समापन हुआ। रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए अलग-अलग स्थानों पर ढोल-नगाड़े बजाए गए और पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया।

विज्ञापन

भगवा रंग में रंगा रोड शो का मार्ग

मुख्यमंत्री के रोड शो को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यापक तैयारियां की थीं। पूरे रोड शो मार्ग को भगवा गुब्बारों और भाजपा के झंडों से सजाया गया था। जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला शहर के अलग-अलग इलाकों से गुजरा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और उनका स्वागत किया। रोड शो के दौरान शहर की प्रमुख सड़कों पर भाजपा समर्थकों की भीड़ दिखाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

CM भजनलाल ने मांगा भाजपा के पक्ष में समर्थन

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन का अभिवादन स्वीकार किया और आगामी निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने की अपील की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में भी जोश भरा और भाजपा को निकाय चुनाव में जीत दिलाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश और देश को लूटने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि पिछले ढाई वर्षों में राजस्थान में कोई पेपर लीक नहीं हुआ है और आज भी पेपर लीक करने वाले सभी लोग सलाखों के पीछे हैं।

युवाओं को नौकरी देने का किया दावा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार ने लाखों युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था और उस वादे को पूरा किया है। उन्होंने आमजन से निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ की बात कही और भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया।

रोड शो में उमड़ी कार्यकर्ताओं और आमजन की भीड़

मुख्यमंत्री के रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आमजन की भी भीड़ नजर आई। शहर की प्रमुख सड़कों पर लोग मुख्यमंत्री की एक झलक पाने और उनका स्वागत करने के लिए जुटे रहे। चुनाव से ठीक पहले अजमेर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का यह रोड शो भाजपा के चुनावी अभियान को धार देने वाला माना जा रहा है। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह और शहर में जुटी भीड़ ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed