{"_id":"68021d12552e022ccf0760da","slug":"bjp-yuva-morcha-protested-against-congress-burnt-effigies-of-sonia-and-rahul-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2847408-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के जवाब में उतरी भाजपा, कलेक्ट्रेट के बाहर सोनिया-राहुल के पुतले जलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के जवाब में उतरी भाजपा, कलेक्ट्रेट के बाहर सोनिया-राहुल के पुतले जलाए
Sat, 19 Apr 2025 08:01 AM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 08:01 AM IST
सार
नेशनल हेराल्ड मामले में पूरे प्रदेश में कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे विरोध प्रदर्शन के जवाब में भाजपा युवा मोर्चा ने कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर सोनिया और राहुल का पुतला जलाया।
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा ने सोनिया-राहुल का जलाया पुतला
विस्तार
नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद कांग्रेस की ओर से देशभर में किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों के जवाब में शुक्रवार को अजमेर देहात भाजपा युवा मोर्चा ने कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला जलाया।
विज्ञापन
भाजपा देहात अध्यक्ष जीतमल प्रजापत ने कहा कि कांग्रेस ईडी की कार्रवाई से घबरा गई है और जांच एजेंसी पर दबाव बनाने के उद्देश्य से उसके अधिकारियों के घरों के बाहर प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाकर कानून की प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने की कोशिश कर रही है। प्रजापत ने कहा कि अदालत में दाखिल की गई चार्जशीट पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर तैयार की गई है और कांग्रेस नेताओं को न्यायिक प्रक्रिया का सामना करना चाहिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Balotra News: जलदाय विभाग ने अवैध जल चोरी करने वालों से वसूले दो लाख 78 हजार 430 रुपये, कई कनेक्शन भी काटे
विज्ञापन
युवा मोर्चा देहात अध्यक्ष अर्जुन नलिया ने कहा कि अगर कांग्रेस खुद को निर्दोष मानती है, तो उसे जांच में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब नेशनल हेराल्ड अखबार की आड़ में नेताओं ने निजी संपत्तियां बनाईं और जनता को गुमराह किया। अब जब इस मामले की निष्पक्ष जांच हो रही है, तो कांग्रेस विरोध कर रही है।
नलिया ने यह भी कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक मामला नहीं है, बल्कि देश की जनता से जुड़ा एक गंभीर विषय है, जिसे कांग्रेस ने वर्षों तक नजरअंदाज किया। भाजपा युवा मोर्चा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाता रहेगा और कांग्रेस की दबाव की राजनीति को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने 'भ्रष्टाचार मुर्दाबाद', 'कांग्रेस हाय-हाय' जैसे नारे लगाए और भारी संख्या में एकत्र होकर कानून-व्यवस्था के दायरे में रहकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा ने यह संदेश देने की कोशिश की कि देश की जनता भ्रष्टाचार के खिलाफ सजग है और अब किसी भी तरह के राजनीतिक दबाव को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

भाजपा युवा मोर्चा ने सोनिया-राहुल का जलाया पुतला