फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   BJP enraged over Dotasara's controversial remarks, burnt his effigy in Ajmer

Ajmer News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा की विवादित टिप्पणी पर भड़की भाजपा, पुतला फूंककर किया विरोध

Sun, 14 Sep 2025 02:57 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 14 Sep 2025 02:57 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा में लगाए कैमरों को लेकर गोविंद सिंह डोटासरा की विवादित टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता में आक्रोश है। उन्होंने अजमेर में पुतला फूंककर विरोध जताया औ डोटासरा से माफी मांगने की मांग की।

विज्ञापन
BJP enraged over Dotasara's controversial remarks, burnt his effigy in Ajmer
डोटासरा का अजमेर में पुतला फूंका।

विस्तार

राजस्थान विधानसभा में लगाए गए कैमरों को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की विवादित टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क उठे हैं। डोटासरा ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर आरोप लगाया था कि कैमरों के जरिए महिलाओं की जासूसी की जा रही है। इस बयान को लेकर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अजमेर के गांधी भवन चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए डोटासरा का पुतला फूंका।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने पुतले को जूतों की माला पहनाई और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पुतले को चूड़ियां पहनाकर आग के हवाले कर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि डोटासरा का यह बयान न केवल अमर्यादित है, बल्कि विधानसभा की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष पूरे सदन और जनता के प्रतिनिधि होते हैं। ऐसे में उनके खिलाफ अपमानजनक शब्द कहना लोकतांत्रिक परंपराओं पर सीधा हमला है। नेताओं ने साफ किया कि पार्टी इस तरह की भाषा और आचरण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने डोटासरा से तत्काल सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि डोटासरा ने माफी नहीं मांगी तो आने वाले दिनों में विरोध और तेज किया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं को लेकर इस तरह के असंवेदनशील और अशोभनीय बयान देने वाले नेता को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।


इस मौके पर राष्ट्रीय सह-प्रभारी सूफी संवाद महाअभियान सैयद अफसान चिश्ती, मंडल अध्यक्ष रचित कच्छावा, जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव सहित अनेक भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विरोध प्रदर्शन के दौरान गांधी भवन चौराहे का माहौल भाजपा कार्यकर्ताओं के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।

ये भी पढ़ें: प्रेमी की बाहों में थी चार बच्चों की मां, बेटे ने पकड़ा; फिर क्या-क्या नहीं हुआ, वीडियो भी देखें
 

डोटासरा की विवादित टिप्पणी पर अजमेर में पुतला फूंका

 

डोटासरा की विवादित टिप्पणी पर अजमेर में पुतला फूंका

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed