फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Be careful during the festive season, medical department destroyed 200 kilos of rotten dry fruits

Ajmer News: त्योहारी सीजन में हो जाएं सावधान, चिकित्सा विभाग ने दो सौ किलो सड़े हुए ड्राईफ्रूट नष्ट किए

Mon, 14 Oct 2024 11:06 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 14 Oct 2024 11:06 PM IST
सार

आने वाले त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब दो सौ किलो खराब ड्रायफ्रूट्स नष्ट किए और काजू टुकड़ी के सैंपल लेकर टेस्टिंग के लिए भेजे। गौरतलब है कि दीपावली के मद्देनजर विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Ajmer News: Be careful during the festive season, medical department destroyed 200 kilos of rotten dry fruits
चिकित्सा विभाग की टीम ने ड्राईफ्रूट किये नष्ट

विस्तार

त्योहारी सीजन में यदि आप ड्राईफ्रूट की कोई मिठाई खरीदकर खाते हैं या उपहार स्वरूप किसी को भेंट करते हैं तो हो जाएं सावधान क्योंकि बाजार में सड़े-गले ड्राई फ्रूट का व्यापार धड़ल्ले से किया जा रहा है।

विज्ञापन


आज खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अजमेर के केसरगंज स्थित थोक व्यापारी मेड़ता ट्रेडर्स फर्म के प्रोपराइटर रामबाबू काबरा की दुकान पर कार्रवाई करते हुए करीब 100 किलो खराब हो चुके बादाम, 50 किलो काजू टुकड़ी, 30 किलो बादाम कटिंग और 20 किलो एक्सपायर अखरोट को विभाग ने मौके पर ही टीम के साथ नष्ट करवाया।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्सना रंगा ने बताया कि दीपावली के त्योहार पर इस प्रकार के खराब हो चुके ड्राईफ्रूट्स को सस्ते दामों पर खरीदकर मिठाई विक्रेता इन्हें कटिंग के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इस संभावना के मद्देनजर टीम ने इन्हें मौके से जब्त कर नष्ट करवाया और काजू टुकड़ी का एक नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में लिया गया, जिसकी जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्य सरकार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं ड्रग कंट्रोल आयुक्त इकबाल खान एवं अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के निर्देशानुसार प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत आने वाले दिनों में दीपावली को ध्यान में रखकर यह कार्रवाई की जा रही है।

 

चिकित्सा विभाग की टीम ने ड्राईफ्रूट किये नष्ट

चिकित्सा विभाग की टीम ने ड्राईफ्रूट किये नष्ट

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed