फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: Assistant Professor (Political Science) Recruitment 2023, 5th Phase Interviews from March 24 to April 9

Ajmer News: सहायक आचार्य (राजनीति विज्ञान) भर्ती 2023, 5वें चरण के साक्षात्कार 24 मार्च से 9 अप्रैल तक

Wed, 12 Mar 2025 09:00 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 12 Mar 2025 09:00 AM IST
सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (राजनीति विज्ञान) भर्ती परीक्षा के अंतर्गत 5वें चरण के साक्षात्कार का आयोजन 24 मार्च से 9 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Ajmer: Assistant Professor (Political Science) Recruitment 2023, 5th Phase Interviews from March 24 to April 9
5वें चरण के साक्षात्कार 24 मार्च से 9 अप्रैल तक

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2023 के तहत राजनीति विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार के 5वें चरण का कार्यक्रम जारी किया है। यह चरण 24 मार्च से 9 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित किया जाएगा। आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने जानकारी दी कि संबंधित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार-पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।
विज्ञापन


साक्षात्कार के लिए आवश्यक दस्तावेज :

साक्षात्कार के समय सभी अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा जिसमें

1. नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो।
2. मूल पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी आदि) जो स्पष्ट और फोटोयुक्त हो।
3. शैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों के मूल दस्तावेज और उनकी स्वप्रमाणित फोटोकॉपी।
यदि कोई अभ्यर्थी इन अनिवार्य दस्तावेजों को प्रस्तुत करने में असमर्थ रहता है, तो उसे साक्षात्कार में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विस्तृत आवेदन पत्र की अनिवार्यता :

जिन्होंने अभी तक विस्तृत आवेदन पत्र जमा नहीं किया है, आयोग ने उन अभ्यर्थियों को निर्देशित किया है कि ऐसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उन्हें यह आवेदन पत्र दो प्रतियों में, सभी प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों सहित, साक्षात्कार के समय प्रस्तुत करना होगा। यह प्रक्रिया अनिवार्य है और इसके अभाव में अभ्यर्थी को साक्षात्कार में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


साक्षात्कार प्रक्रिया के दिशा-निर्देश :

अभ्यर्थियों को समय पर साक्षात्कार स्थल पर पहुंचने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार की लापरवाही से उनकी उम्मीदवारी प्रभावित हो सकती है। साथ ही आयोग द्वारा जारी किसी भी नए दिशा-निर्देश या अपडेट के लिए नियमित रूप से वेबसाइट पर नजर बनाए रखना आवश्यक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed