{"_id":"67db042881a3c64b1e0bc877","slug":"assistant-professor-college-education-department-competitive-examination-2023-1911-candidates-provisionally-successful-for-interview-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2743689-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: आरपीएससी ने घोषित किए सहायक आचार्य (इतिहास) परीक्षा परिणाम, 1911 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: आरपीएससी ने घोषित किए सहायक आचार्य (इतिहास) परीक्षा परिणाम, 1911 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
Thu, 20 Mar 2025 01:03 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:03 PM IST
सार
आरपीएससी ने सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2023 के हिस्ट्री विषय के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। अस्थाई रूप से सफल घोषित किए गए इन अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के लिए समस्त जानकारी आयोग की वेबसाइट पर दी गई है।
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक आचार्य (हिस्ट्री) की परीक्षा के परिणाम जारी कर 1911 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया है। आयोग के सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार इस परीक्षा के प्रश्न-पत्र प्रथम एवं द्वितीय का आयोजन 17 मई 2024 तथा प्रश्न-पत्र तृतीय का आयोजन 7 जनवरी 2024 को किया गया था। परिणामों के संबंध में विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
साक्षात्कार हेतु सफल अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसे दो प्रतियों में पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आयोग कार्यालय में निर्धारित समय-सीमा में जमा करना होगा। इन आवश्यक दस्तावेजों में शैक्षणिक प्रमाण-पत्र (डिग्री, अंक तालिकाएं), प्रशैक्षणिक प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र (आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए) और अन्य वांछित प्रमाण-पत्र शामिल हैं। अभ्यर्थियों को यह समस्त दस्तावेज परिणाम जारी होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर आयोग कार्यालय में प्रस्तुत करने होंगे।
विज्ञापन
साक्षात्कार के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच विज्ञापन की शर्तों के अनुसार की जाएगी। पात्रता जांच में सफल अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार में सम्मिलित होने की अनुमति दी जाएगी। साक्षात्कार की तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं आयोग द्वारा यथा समय अभ्यर्थियों को सूचित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र समय पर और सही जानकारी के साथ जमा करना अनिवार्य है। कोई भी अधूरी जानकारी या अपूर्ण दस्तावेज अभ्यर्थिता को प्रभावित कर सकते हैं। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें ताकि किसी महत्वपूर्ण सूचना से वंचित न रहें।
यह परीक्षा कॉलेज शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य (इतिहास) पद पर नियुक्ति के लिए आयोजित की गई थी। अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण में योग्य अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के माध्यम से परखा जाएगा।