फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Hundreds of sisters tied Rakhi to Assembly Speaker Devnani

Ajmer News: विधानसभा अध्यक्ष को बहनों ने बांधी राखी, देवनानी बोले- सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा

Mon, 19 Aug 2024 08:30 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 19 Aug 2024 08:30 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने उन्हें राखी बांधी। देवनानी ने महिलाओं को मिठाई और उपहार देकर उनकी सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। 

विज्ञापन
Ajmer News: Hundreds of sisters tied Rakhi to Assembly Speaker Devnani
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को राखी बांधतीं बहनें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को अजमेर उत्त्तर विधानसभा क्षेत्र की मातृशक्ति के साथ रक्षा बंधन मनाया। देवनानी को सैकड़ों महिलाओं ने राखी बांधी। देवनानी ने भी बहनों को मिठाई और उपहार के साथ रक्षा व सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का वादा किया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को सिटी प्राइड समारोह स्थल पर अजमेर उत्तर क्षेत्र की मातृशक्ति के साथ राखी का पर्व मनाया। सैकड़ों महिलाएं इस कार्यक्रम में पहुंचीं और उन्होंने राखी बांधी। देवनानी ने भी अपने राखी भाई होने का दायित्व निभाया और प्रत्येक महिला को उपहार स्वरूप साड़ी और मिठाई दी।
विज्ञापन


इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए देवनानी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि अजमेर की प्रत्येक महिला अपने आपको सुरक्षित महसूस करें। इसके लिए दिन रात प्रयास भी किए जा रहे हैं। सुरक्षा के मुद्दे पर अजमेर की महिलाएं निसंकोच अपनी बात हमें कह सकती हैं। उन्होंने कहा कि अजमेर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले दिनों अजमेर पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि गश्त को और अधिक प्रभावी किया जाए। सुबह, दोपहर, शाम और रात प्रत्येक क्षेत्र में नियमित गश्त हो। चेन तोड़ना, चोरी और मनचलों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीती अपनाई जाए। अजमेर में हरिभाऊ उपाध्याय नगर में एक नया थाना भी स्वीकृत हुआ है। इसी तरह अजमेर में सुरक्षा के लिए अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी और रोहिंग्याओ की धरपकड़ भी की जाएगी।
विज्ञापन


जवानों के साथ भी मनाया रक्षा पर्व
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र एक में तैनात महिला और पुरुष सिपाहियों के साथ भी रक्षाबंधन का पर्व मनाया। उन्होंने कहा कि अपने घर परिवार से दूर रह रहे ये जवान ही हमारे असली रक्षक हैं। इन्हीं के कारण हम बेफिक्र होकर रहते हैं। हमें इन जवानों पर गर्व हैं। विधानसभा अध्य्क्ष देवनानी आज सीआरपीएफ पहुंचे, यहां बड़ी संख्या में महिला सिपाहियों ने उन्हें राखी बांधी। देवनानी एवं उनके साथ शहर से आई महिला कार्यकर्ताओं ने जवानों को राखी बांधी। इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि अपने घर से हजारों किलोमीटर दूर रह कर सदैव देश सेवा में तत्पर रहने वाले ये सिपाही हमारे देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। इन्हीं के कारण हम आज निश्चिन्त होकर रह पाते हैं। देशवासियों का भी फर्ज है कि इन सिपाहियों का सदा हौसला बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा में सीआरपीएफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश हमेशा इन जवानों के साथ खड़ा रहेगा। इस अवसर पर सीआरपीएफ के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed