फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Asaduddin Owaisi taunt PM Narendra Modi chadar sent to Ajmer Dargah Khwaja door is no longer of any use

ओवैसी का तंज: ख्वाजा के दर पर भेजे गए पीएम मोदी की चादर से अब कोई फायदा नहीं, खोदाई भी करा रहे और...

Sat, 04 Jan 2025 07:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 04 Jan 2025 07:49 PM IST
सार

अजमेर शरीफ दरगाह में पीएम नरेंद्र मोदी के चादर भेजने को लेकर सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। अब इस पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा, एक तरफ तो पीएम दरगाह के लिए चादर भेज रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ खोदाई करा रहे हैं।

विज्ञापन
Asaduddin Owaisi taunt PM Narendra Modi chadar sent to Ajmer Dargah Khwaja door is no longer of any use
पीएम नरेंद्र मोदी और असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाने के लिए भेजे जाने पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भाजपा, संघ परिवार और पूरे देश में उनके संगठन कोर्ट जा रहे हैं कि यहां-वहां खोदाई होनी चाहिए। वे कह रहे हैं कि यह मस्जिद नहीं है, वह दरगाह नहीं है। अगर पीएम चाहें तो यह सब बंद हो जाएगा। पिछले 10 साल से भाजपा की सरकार है और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। सात से ज्यादा मस्जिदें और दरगाहें उत्तर प्रदेश से हैं, जहां भाजपा सत्ता में है और जहां से प्रधानमंत्री सांसद हैं। चादर भेजने से कुछ नहीं होने वाला है।

विज्ञापन

 



बता दें कि ओवैसी के इस बयान के बाद अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह प्रमुख के उत्तराधिकारी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उनका बयान एक राजनीतिक नेता के दृष्टिकोण से है और केवल वे ही इसके पीछे की मंशा और संदर्भ को स्पष्ट कर सकते हैं। इसलिए, मैं उनके बयान पर सीधे टिप्पणी नहीं करूंगा। हालांकि, अगर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जैसा कि आपने उल्लेख किया है कि दरगाह पर चादर भेजने से कुछ हासिल नहीं होता है, तो यह उचित नहीं है। ख्वाजा गरीब नवाज की पवित्रता में लाखों लोगों की आस्था है। संतों की दरगाह पर चादरें मनोकामना पूरी करने के लिए भेजी जाती हैं और श्रद्धा और सम्मान के प्रतीक के रूप में भेजी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सैयद नसरुद्दीन चिश्ती

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाई। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो जनवरी को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को एक चादर सौंपी थी, जो 13वीं सदी के सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के ‘उर्स’ के अवसर पर अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाई जाती है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने राजस्थान के अजमेर में 813वें उर्स समारोह के दौरान अजमेर शरीफ दरगाह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी पढ़ा।


दरगाह में चादर चढ़ाते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हम आज अजमेर दरगाह आए हैं, और हमारे प्रधानमंत्री ने यहां चादर भेजी है। हम सब बहुत खुशकिस्मत है कि हम आज यहां आए हैं। हम प्रधानमंत्री मोदी की ओर से चादर लेकर आए हैं। मैंने प्रधानमंत्री मोदी का संदेश भी पढ़ा। हमने यहां अमन चैन के लिए दुआ मांगी है। प्रधानमंत्री मोदी का संदेश पढ़ते हुए रिजिजू ने कहा, गरीब नवाज के 813वें उर्स के मौके पर दुनिया भर में उनके अनुयायियों और अजमेर शरीफ में आए सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed