फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Artisans are busy making earthen lamps, preparing the goods by drying them in the air of fans

Ajmer News: मिट्टी के दीये बनाने में जुटे कारीगर, कूलर और पंखों की हवा में सूखाकर कर रहे हैं माल तैयार

Fri, 25 Oct 2024 12:10 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Fri, 25 Oct 2024 12:10 PM IST
सार

रोशनी के त्योहार दिवाली को लेकर मिट्टी के दीये बनाने वाले कारीगर दिन-रात लोगों के घरों को रोशन करने के लिए दीये बनाने में लगे हुए हैं। मौसम में आई ठंडक ने हालांकि काम की गति थोड़ी धीमी की है लेकिन रोजाना ये लोग चार से पांच हजार दीये बना रहे हैं।

विज्ञापन
Ajmer News: Artisans are busy making earthen lamps, preparing the goods by drying them in the air of fans
मिट्टी के दीये बनाने में जुटे कारीगर

विस्तार

हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार दीपावली को लेकर अजमेर सहित पूरे देश भर में खुशी का माहौल है। हर कोई दिवाली की तैयारी में जुटा हुआ है तो ऐसे में धार्मिक नगरी अजमेर में दीपक बनाने वाले कारीगर भी दिन-रात मिट्टी के दीपक बना रहे हैं जिससे दिवाली पर रोशनी हो सके।

विज्ञापन


दीपावली की रोशनी में काम आने वाले दीयों को आकार देने के लिए अजमेर के 50 से ज्यादा परिवार जुटे हैं। समय रहते माल बाजार में पहुंच जाए और ज्यादा से ज्यादा घरों तक ये पहुंचे, इसके लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। श्रीनगर रोड के कुम्हार मोहल्ला निवासी सन्नी प्रजापति बताते हैं कि 20 दिन पहले से शहर के प्रजापति परिवार दीपक बनाने में लगे हैं। दो दिन से मौसम ठंडा होने के साथ बादल छाए हुए हैं, इसलिए इन्हें अब कूलर और पंखों की हवा में सूखाया जा रहा है ताकि समय रहते इन्हें तैयार कर बाजार में भेजा जा सके। 
विज्ञापन


बड़े पैमाने पर चल रहे इस काम के लिए परिवार के सभी सदस्य इसमें जुटे हुए हैं। आसपास के तालाबों एवं गांवों से मंगवाई गई मिट्टी से दीपक तैयार किए जा रहे हैं। सन्नी प्रजापति ने बताया कि वे पिछले 15-20 सालों से मिट्टी के दीपक बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि महंगाई के चलते उनको उतना फायदा नहीं हो पाता है जितनी दीपक बनाने में मेहनत लगती है। रोजाना 5 से 6 हजार दीपक बना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक बनाने वाली कारीगर गुड्डी प्रजापति बताती है कि दीये बनाने में जितनी मेहनत लगती है, उतना मुनाफा नहीं मिलता है। गुड्डी ने बताया कि उनको मिट्टी के दीपक बनाते हुए 20 से 25 साल हो गए, रोजाना करीब 4 से 5 हजार दीपक बनाते है, जिन्हें बाजार में बेचा जाता है।

दीपावली को लेकर मिट्टी के दीये बनाने मे जुटे कारीगर

मिट्टी के दीये बनाने में जुटे कारीगर

 

दीपावली को लेकर मिट्टी के दीये बनाने मे जुटे कारीगर

मिट्टी के दीये बनाने में जुटे कारीगर

 

दीपावली को लेकर मिट्टी के दीये बनाने मे जुटे कारीगर

मिट्टी के दीये बनाने में जुटे कारीगर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed