फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Balaji's idol broken in the ancient temple of Peer Mittha Gali, vandalized by anti-social elements

Ajmer News: पीर मिट्ठा गली के प्राचीन मंदिर में बालाजी की मूर्ति खंडित, असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़

Sat, 26 Oct 2024 02:27 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sat, 26 Oct 2024 02:27 PM IST
सार

शहर में दरगाह से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित बालाजी और शिव मंदिर में स्थापित बालाजी की मूर्ति को कुछ असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंदिर से फिंगर प्रिंट्स और अन्य सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Ajmer News: Balaji's idol broken in the ancient temple of Peer Mittha Gali, vandalized by anti-social elements
मंदिर में जांच करती पुलिस व एसएफएल की टीम

विस्तार

दीपावली से चार दिन पहले शहर का माहौल बिगाड़ने की साजिश करते हुए कुछ असामाजिक तत्वों ने अजमेर दरगाह से करीब एक किलोमीटर दूर बने बालाजी और शिव मंदिर में स्थापित बालाजी की मूर्ति को खंडित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस और दरगाह सीओ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों को समझाइश की। वहीं पुलिस की सूचना पर एम ओ बी (MOB) की टीम मौके पर पहुंची और वहां से फिंगरप्रिंट्स और जांच के लिए सैंपल इकट्ठा किए।
विज्ञापन


क्षेत्रवासी संदीप तंवर और मंदिर की पुजारी नीतू भोजवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह करीब 7:30 बजे जब वे मंदिर परिसर में आए तो यहां बालाजी की मूर्ति के दो टुकड़े किए हुए थे। इसके बाद मंदिर की पुजारी नीतू की सूचना पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौके पर पहुंचे और इस घटना को लेकर काफी आक्रोशित दिखाई दिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मंदिर तोड़ने वाले समाज कंटकों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


100 साल से ज्यादा पुराना है मंदिर

मंदिर की पुजारी नीतू भोजवानी के अनुसार मंदिर 100 वर्षों से अधिक पुराना है और यहां पर स्थानीय लोगों की इस मंदिर के प्रति काफी आस्था है। यहां पर दूरदराज से भक्तगण अपनी मांगों के लिए प्रार्थना करते हैं। ऐसे में असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर में बालाजी की मूर्ति तोड़े जाने से स्थानीय लोग काफी दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किया मौका मुआयना

घटना के बाद मंदिर पहुंची पुलिस और एमओबी की टीम ने मंदिर का मौका मुआयना कर मूर्ति के आसपास और पूरे मंदिर से फिंगरप्रिंट उठाए हैं। साथ ही वहां लगे सीसीटीवी कैमरा को भी पुलिस गहनता से चेक कर रही है। साथ ही इस त्योहारी सीजन में किसी तरह से माहौल खराब ना हो इसको लेकर पुलिस सतर्क नजर आ रही है।
 

मंदिर में जांच करती पुलिस व एसएफएल की टीम

मंदिर में जांच करती पुलिस व एसएफएल की टीम

 

मंदिर में जांच करती पुलिस व एसएफएल की टीम

मंदिर में जांच करती पुलिस व एसएफएल की टीम

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed