फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Upper part of house damaged due to falling of electric pole on balcony, loss of life saved

Ajmer News : मकान की बालकनी पर बिजली का पोल गिरने से ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त, जनहानि होने से बची

Sat, 07 Sep 2024 11:04 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sat, 07 Sep 2024 11:04 PM IST
सार

शहर में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण हरिजन बस्ती में एक मकान की बालकनी पर बिजली का पोल गिरने से मकान का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि दुर्घटना में जनहानि की कोई खबर नहीं है।

विज्ञापन
Ajmer News: Upper part of house damaged due to falling of electric pole on balcony, loss of life saved
मकान की बालकनी पर गिरा बिजली का पोल

विस्तार

अजमेर में हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर की निचली बस्तियों में जलभराव की समस्या से तो लोग परेशान हैं ही लेकिन कहीं-कहीं यह बारिश आफत बनकर बरस रही है। शहर के वार्ड नं 48 के गुर्जर धरती हरिजन बस्ती में बारिश के बाद एक मकान पर बिजली का पोल गिर जाने से मकान का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह मकान मोहानी देवी का है। हादसे के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी। मकान की बालकनी गिरने के बाद गुस्साए क्षेत्रवासियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय पार्षद पति निर्मल बैरवाल, कांग्रेस नेता सुनील लारा सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। 
विज्ञापन


पार्षद पति निर्मल बैरवाल ने बताया कि प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा क्षेत्रवासियों को उठाना पड़ रहा है। भारी बारिश का अलर्ट होने के बावजूद भी प्रशासन ने निचली बस्तियों पर कोई ध्यान नहीं दिया। आनासागर का पानी अजमेर उत्तर को बचाने के लिए दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में छोड़ा जा रहा है, जिससे इलाके में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि निचली बस्तियों में रहने वाले लोगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रशासन बड़े-बड़े दावे कर रहा है लेकिन अभी तक कोई अधिकारी क्षेत्र में हालातों का जायजा लेने के लिए नहीं आया। कांग्रेस नेता सुनील लारा ने बताया कि बारिश के बाद क्षेत्र में अचानक से बिजली का पोल मकान की बालकनी पर आ गिरा, जिससे मकान का ऊपरी हिस्सा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया और इलाके में 3 बिजली के पोल झूल गए। 


हादसे के बाद टाटा पॉवर को सूचना दी गई लेकिन 2 घंटे बाद टाटा पॉवर की टीम मौके पर पहुंची, वहीं हादसे की सूचना के बाद भी प्रशासन का कोई अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं आया, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed