फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Youth Congress Protests Uniquely, Lights Diyas in Road Potholes, Warns Government of Agitation

Ajmer News: युवा कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध, सड़कों के गड्ढों में जलाए दीये, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

Mon, 20 Oct 2025 11:59 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 20 Oct 2025 11:59 AM IST
सार

अजमेर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कल शाम शहर टूटी-फूटी सड़कों के गड्ढों में दीप जलाकर सरकार को जगाने का प्रयास किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़कों की मरम्मत नहीं की गई, तो युवा कांग्रेस व्यापक आंदोलन करेगी।

विज्ञापन
Ajmer News: Youth Congress Protests Uniquely, Lights Diyas in Road Potholes, Warns Government of Agitation
युवा कांग्रेस ने गड्ढों पर जलाए दीप

विस्तार

दीपावली की पूर्व संध्या पर जहां पूरा शहर रोशनी से जगमगा रहा था, वहीं अजमेर युवा कांग्रेस ने एक अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने शहर की टूटी-फूटी और गड्ढों से भरी सड़कों पर दीप जलाकर स्मार्ट सिटी और नगरीय विकास विभाग की पोल खोल दी। बस स्टैंड से कोर्ट तिराहे तक हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने सड़कों की दुर्दशा पर सवाल उठाते हुए मंत्री दिया कुमारी को दीया जलाकर याद किया।
विज्ञापन


युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया कि अजमेर को स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए लेकिन आज भी शहर की मुख्य सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। दीपावली जैसे पर्व पर जब पूरा शहर रोशनी में डूबा है, तब सड़कों पर गड्ढे और कीचड़ लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर दीये जलाकर प्रतीकात्मक संदेश दिया कि अगर सड़कें अंधेरे में हैं, तो दीप जलाकर सरकार को जगाना ही पड़ेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Udaipur News: खेतों से सोलर पैनल और मोटर चुराने वाले दो शातिर चोर हिरासत में, चोरी की 10 बाइकें भी बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने कहा कि यह विरोध सिर्फ सड़कों की हालत को लेकर नहीं, बल्कि सरकार की लापरवाही के खिलाफ है। स्मार्ट सिटी के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है। शहर के मुख्य द्वारों और सजावट पर करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं, लेकिन नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़कों की मरम्मत नहीं की गई, तो युवा कांग्रेस व्यापक आंदोलन करेगी।


युवा नेता सागर मीणा ने कहा कि शहर की सड़कों की बदहाली पर्यटकों के सामने अजमेर की छवि खराब कर रही है। दीपावली और पुष्कर मेले के समय हजारों सैलानी अजमेर आते हैं, लेकिन खराब सड़कों के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि पीडब्ल्यूडी विभाग और नगरीय विकास मंत्री ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो युवा कांग्रेस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का घेराव करेगी।

इस विरोध प्रदर्शन में सागर मीणा, अकबर हुसैन, गर्व दत्त, शोएब अख्तर, मुनींद्र मीणा, फैजान हैदर, मानव सांखला, सद्दाम चीता, राजवीर गुर्जर, सलमान चीता, यश बुंदेल, प्रशांत कुमार, चेतन पिंगोलिया, विक्रम चौहान, अर्जुन गुर्जर और अंकित पंवार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed