फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: STF action against Bangladeshi citizens living illegally in the city, one more arrested

Ajmer: अवैध रूप से शहर में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों पर एसटीएफ की कार्रवाई, एक और को गिरफ्तार किया

Sun, 09 Feb 2025 10:33 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 09 Feb 2025 10:33 PM IST
सार

अवैध रूप से शहर में रह रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई में एसटीएफ की टीम ने एक और बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। इसके पहले भी की गई कार्रवाई में सात बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो अवैध रूप से यहां रह रहे थे।

विज्ञापन
Ajmer: STF action against Bangladeshi citizens living illegally in the city, one more arrested
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के दरगाह थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के आदेश पर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बांग्लादेशी नागरिक इब्राहिम गाजी को गिरफ्तार किया है। इब्राहिम गाजी पर आरोप है कि उसने अवैध रूप से भारतीय सीमा पार की और पिछले कई वर्षों से दरगाह थाना इलाके में खानाबदोश के रूप में रह रहा था। यह कार्रवाई दरगाह थाना क्षेत्र में बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ की गई पांचवीं बड़ी कार्रवाई है।

विज्ञापन


दरगाह थानाधिकारी दिनेश कुमार जीवनानी ने बताया कि इब्राहिम गाजी ने अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस किया और इसके बाद वह लगातार भारत में रहने लगा। वह बिना कानूनी दस्तावेजों के कई वर्षों से इस इलाके में रह रहा था। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष कार्यबल का गठन किया था, जिसका उद्देश्य ऐसे अवैध रूप से रह रहे विदेशियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करना था।
विज्ञापन


इससे पहले भी दरगाह थाना क्षेत्र में सात बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो अवैध रूप से यहां रह रहे थे। इन कार्रवाइयों के माध्यम से पुलिस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अवैध प्रवासियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि स्थानीय निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और भारतीय कानून की अवहेलना करने वालों को कड़ी सजा दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने इस कार्रवाई की सराहना की और स्पेशल टास्क फोर्स की टीम की तत्परता और ईमानदारी की तारीफ की। पुलिस के अनुसार आगे भी इस प्रकार की कार्रवाइयों को जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed