फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer Speaker Vasudev Devnani inspected proposed land of Modern Science Park of Western India

Ajmer: पश्चिमी भारत के आधुनिक साइंस पार्क की प्रस्तावित भूमि का स्पीकर देवनानी ने किया अवलोकन, दिए ये निर्देश

Mon, 12 Feb 2024 06:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 12 Feb 2024 06:29 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने साइंस पार्क की प्रस्तावित भूमि का अवलोकन किया। साथ ही अधिकारियों को शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Ajmer Speaker Vasudev Devnani inspected proposed land of Modern Science Park of Western India
वासुदेव देवनानी भूमि का अवलोकन करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर के शिक्षा जगत, पर्यटन और बच्चों के लिए पांच साल पुराने सपने के पूरे होने की शुरुआत हो गई है। साइंस पार्क अजमेर में जल्द ही आकार लेगा। इसे पश्चिमी भारत का सबसे आधुनिक साइंस पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को जिला प्रशासन एवं विज्ञान तकनीकी विभाग के अधिकारियों के साथ पंचशील में झलकारी बाई स्मारक के सामने साइंस पार्क की भूमि का अवलोकन किया। उन्होंने करीब 20 हजार वर्गमीटर भूमि पर बनने वाले इस साइंस पार्क के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की। देवनानी ने जिला कलेक्टर डॉ. भारती दीक्षित को निर्देश दिए कि साइंस पार्क के चारों ओर चारदीवारी का निर्माण अजमेर विकास प्राधिकरण से करवाया जाए। इस चारदीवारी के निर्माण पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन


साइंस पार्क के निर्माण पर 15 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत आएगी। केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। देवनानी ने बताया कि भूमि समतलीकरण के बावजूद पांच साल तक साइंस पार्क का काम अटकने से अजमेर के पर्यटन विकास और लाखों स्कूली विद्यार्थियों के लिए अपने शहर में विज्ञान की अद्यतन जानकारी की आस अधूरी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी भारत का सबसे आधुनिक साइंस पार्क बनेगा
अजमेर में बनने वाला साइंस पार्क पश्चिमी भारत में सबसे आधुनिक होगा। यहां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण व सोच जगाने के लिए कई आयाम स्थापित किए जाएंगे। साइंस पार्क में एक क्रिएटिविटी जोन बनेगा, जहां विद्यार्थी अपनी विज्ञान सोच और क्षमता को विकसित कर सकेंगे। इसमें थीम बेस पार्क, फन साइंस पार्क, आउटडोर साइंस पार्क, तारामण्डल, एक्जीबिट लैब सहित अन्य खासियतें भी होंगी। भौतिक और गणित से जुड़े विभिन्न मॉडल्स भी प्रदर्शित होंगे। भवन को भारतीय स्थापत्य शौलियों के अनुसार डिजाइन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ.  भारती दीक्षित, एडीए आयुक्त नित्या के, नगर निगम आयुक्त देशल दान एवं विज्ञान तकनीक विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed