फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer should not be submerged in heavy rains former RTDC Chairman Rathore wrote letter to Minister Rawat

Ajmer: भारी बारिश में अजमेर न हो जलमग्न, पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने जल संसाधन मंत्री रावत को लिखा पत्र

Thu, 27 Jun 2024 06:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 27 Jun 2024 06:16 PM IST
सार

पूर्व आरटीडीसी धर्मेंद्र राठौड़ ने जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत को पत्र में लिखा कि बारिश से पहले अजमेर शहरी क्षेत्र के जलमग्न होने वाले क्षेत्रों का दौरा कर आवश्यक कदम उठाने का श्रम करें। साथ ही नालों की भी सफाई करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश जारी करें।

विज्ञापन
Ajmer should not be submerged in heavy rains former RTDC Chairman Rathore wrote letter to Minister Rawat
पूर्व आरटीडीसी धर्मेंद्र राठौड़ ने जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत को लिखा पत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर जिले में बारिश से पूर्व शहरी क्षेत्र में जल भराव से आमजन की समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए पूर्व आरटीडीसी धर्मेंद्र राठौड़ ने जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत को पत्र लिखा है। धर्मेंद्र राठौड़ ने जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत को पत्र के माध्यम से बताया कि मौसम विभाग के मुताबिक इस वर्ष अजमेर में भारी बरसात का अलर्ट है, जिससे कई शहरी इलाकों में बरसात का पानी भरने की प्रबल संभावना है।

विज्ञापन


इसलिए शहर के जिन क्षेत्रों में बारिश के पानी का भराव होता है, उन इलाकों का दौरा कर समाधान के स्थायी उपाय किए जाने की बेहद जरूरत है, ताकि लोगों को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और अजमेर शहरवासी राहत महसूस कर सके। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले साल जब बारिश हुई और शहरी इलाके के जलमग्न के हालात बने, तब मैंने खुद शहर के कई इलाकों का दौरा कर जलमग्न होने के भीषण हालात देखे थे। सरकार और प्रशासन से राहत के उपयुक्त कदम उठाए थे। शहर के आनासागर चौपाटी के आसपास, वैशालीनगर, हाथी भाटा व अजमेर दक्षिण विधान सभा के कई क्षेत्रों में बरसात का पानी भरने से आमजन को भीषण परेशानी का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए मेरा आपसे विशेष आग्रह है कि बारिश से पहले अजमेर शहरी क्षेत्र के जलमग्न होने वाले क्षेत्रों का दौरा कर आवश्यक कदम उठाने का श्रम करें। साथ ही शहर के बरसाती नालों की भी सफाई करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश जारी करें, ताकि बरसात के मौसम में अजमेर शहरवासी को सुगम और आरामदायक जीवन के साथ राहत मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed