{"_id":"66af7eaf03a7e68430052a6c","slug":"ajmer-service-of-kavadis-during-shravan-is-no-less-than-devotion-to-shiva-omprakash-bhadana-said-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer : श्रावण में कावड़ियों की सेवा शिव भक्ति से किसी भी तरह कम नहीं, शिवोहम मंडप में बोले ओमप्रकाश भडाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer : श्रावण में कावड़ियों की सेवा शिव भक्ति से किसी भी तरह कम नहीं, शिवोहम मंडप में बोले ओमप्रकाश भडाना
Sun, 04 Aug 2024 06:44 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 04 Aug 2024 06:44 PM IST
सार
पुष्कर सरोवर से जल भरने पहुंचे कावड़ियों के लिए लगाए गए जलपान एवं विश्राम स्थल पर सेवाएं देना भी किसी शिव भक्ति से कम नहीं है। देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने कावड़ियों के विश्राम स्थल शिवोहम से यह बात कही।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कावड़ यात्रियों की सुविधा के लगाए गए जलपान एवं विश्राम स्थल शिवोहम पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना के पश्चात कावड़ियों की सेवा करते हुए श्री देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश भडाना ने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव की कावड़ यात्रा के महत्व के साथ ही यात्रा मार्ग में भंडारे और आश्रय की व्यवस्था किसी शिव भक्ति से कम नहीं है।
विज्ञापन
शिवोहम मंडप पर शुद्ध, सात्विक और पवित्र भोजन व्यवस्था की सराहना करते हुए भडाना ने कहा कि ऐसे मंडप कावड़ियों की शारीरिक और मानसिक स्थिति को सुदृढ़ बनाते हैं, जिससे यात्री अपनी यात्रा को उत्साह के साथ पूरा कर सकें। मंडप संयोजक शिवांश शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति कावड़ यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालु रात्रि में पुष्कर पहुंचकर अगले दिन प्रातः पवित्र पुष्कर सरोवर से जल लेकर शिव मंदिरों में अभिषेक करते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान कावड़ियों द्वारा तय की गई लंबी दूरी और भूख-प्यास की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शिव भक्तों के एक परिवार शिवोहम ने नौसर घाटी के नीचे पुष्कर रोड पर शिवोहम मंडप स्थापित किया है। जिसमें भक्तों को 24 घंटे शुद्ध ठंडा जल, चाय, फल, भोजन के साथ-साथ पांवों की थकावट दूर करने के लिए गर्म पानी व प्राथमिक उपचार उपलब्ध है। ये सेवा कार्य पूरे श्रावण मास जारी रहेगा।
विज्ञापन