फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News Big action by police arrested illegal Bangladeshi 18 people arrested so far

Ajmer News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी को पकड़ा, अब तक 18 लोग दस्तयाब

Tue, 11 Mar 2025 10:17 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 11 Mar 2025 10:17 PM IST
सार

अजमेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है। अब तक ऐसे कई लोग पकड़े जा चुके हैं।

विज्ञापन
Ajmer News Big action by police arrested illegal Bangladeshi 18 people arrested so far
पुलिस हिरासत में अवैध बांग्लादेशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान पुलिस मुख्यालय, जयपुर के निर्देशानुसार अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान और निष्कासन के लिए अजमेर जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने आठवीं बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और अवैध बांग्लादेशी नागरिक को दस्तयाब किया है। अब तक कुल 18 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा जा चुका है।

विज्ञापन


दरगाह थानाधिकारी दिनेश कुमार जीवनानी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन में अजमेर शहर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों की पहचान और निष्कासन के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। इस कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जागिंड के निर्देशन में तथा वृत्ताधिकारी लक्ष्मण राम आरपीएस के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। इस अभियान के तहत पुलिस थाना दरगाह क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ने के लिए जिला पुलिस और सीआईडी जोन की विशेष टीमों ने सघन तलाशी अभियान चलाया। दरगाह थानाधिकारी दिनेश कुमार जीवनानी ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली कि दरगाह क्षेत्र और आसपास के इलाकों में कई संदिग्ध व्यक्ति रह रहे हैं। इसके आधार पर जालियान कब्रिस्तान, अन्दकोट, नई सड़क, तारागढ़ की पहाड़ियों, बड़े पीर का चिल्ला और अन्य संभावित क्षेत्रों में छानबीन की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तबादला करने से गुस्साए तकनीकी कर्मचारी ने लोहे की रॉड से सहायक अभियंता पर किया हमला, मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


10 साल से रह रहा था अवैध बांग्लादेशी नागरिक
दरगाह थानाधिकारी दिनेश कुमार जीवनानी ने बताया कि पुलिस ने अभियान के दौरान 15-20 संदिग्ध खानाबदोश व्यक्तियों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। इस दौरान, मोहम्मद सुरोज उर्फ रिप्पोन (पुत्र मोहम्मद हबीब) निवासी मीरपुर, थाना मीरपुर-2, ढाका, बांग्लादेश को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में पकड़ा गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह लगभग 10 वर्ष पूर्व चोरी-छिपे बेनापोल बॉर्डर पार कर भारत में प्रवेश कर गया था। इसके बाद, वह विभिन्न स्थानों पर रहने के बाद दरगाह क्षेत्र में खानाबदोश के रूप में रहने लगा।


पुलिस द्वारा गहन पूछताछ जारी
दरगाह थानाधिकारी दिनेश कुमार जीवनानी ने बताया कि पकड़े गए बांग्लादेशी मोहम्मद सुरोज से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वह किसी संगठित अवैध नेटवर्क का हिस्सा है। इसके अलावा, अन्य अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की भी पहचान करने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: 12वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, अस्पताल में हुआ था चौंकाने वाला खुलासा

अजमेर जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। यह अभियान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है, ताकि राजस्थान में अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें निष्कासित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed