फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Seeing her alone at home, neighbors raped the girl

Ajmer News: घर में अकेला देख पड़ोसियों ने युवती से की हैवानियत, दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

Wed, 22 May 2024 05:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 22 May 2024 05:17 PM IST
सार

पीड़िता ने कोर्ट में परिवाद पेश कर रुपनगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Ajmer News: Seeing her alone at home, neighbors raped the girl
युवती से सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर जिले के किशनगढ़ के निकट एक क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोसियों ने घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भाग गए, पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


युवती ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह मार्च 2024 में होली पर घर में अकेली थी। मां पड़ोस में गई थीं। इसका फायदा उठाकर दो पड़ोसी घर में घुसे और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां और रिश्तेदार घर पर पहुंचे। तब दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। हिम्मत करके थाने में शिकायत दी। पहले दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट में परिवाद पेश कर रुपनगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed