{"_id":"66157d02427c216d700a53da","slug":"ajmer-news-rpsc-driver-dismissed-from-service-in-paper-leak-case-is-in-judicial-custody-since-a-year-ago-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: पेपर लीक मामले में आरपीएससी का वाहन चालक सेवा से बर्खास्त, एक साल पहले से है न्यायिक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: पेपर लीक मामले में आरपीएससी का वाहन चालक सेवा से बर्खास्त, एक साल पहले से है न्यायिक हिरासत में
Tue, 09 Apr 2024 11:08 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:08 PM IST
सार
आरपीएससी द्वारा 24 दिसंबर 2022 को आयोजित की जाने वाली वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) की प्रतियोगी परीक्षा पेपर लीक की सूचना मिलने पर स्थगित कर दी गई थी। इस मामले में जांच के बाद आरपीएससी के वाहन चालक गोपाल सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के तहत 24 दिसंबर 2022 को आयोजित होने वाली सामान्य ज्ञान प्रश्न-पत्र की परीक्षा को पेपर लीक की सूचना प्राप्त होने पर स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद यह परीक्षा 29 जनवरी 2023 को पुनः आयोजित करवाई गई थी।
विज्ञापन
पेपर लीक के इस प्रकरण में विभागीय जांच के बाद निलंबित वाहन चालक गोपाल सिंह को राजकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। आयोग सचिव द्वारा सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि राजस्थान सिविल सेवा की आचरण नियमावली के स्पष्ट उल्लंघन की पुष्टि होने पर आरोपी कार्मिक पर लगे समस्त आरोप सही पाए जाने के बाद वाहन चालक गोपाल सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 27 दिसंबर 2023 को आरोप विवरण-पत्र जारी कर निलंबित वाहन चालक गोपाल सिंह के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई थी। जिसमें यह प्रमाणित हुआ कि गोपाल सिंह पेपर लीक के आरोपी अनिल कुमार मीणा से पेपर लीक कराने से पूर्व कई दिनों से संपर्क में था और आरोपियों की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी होने के बावजूद गोपाल सिंह ने इसकी सूचना आयोग प्रशासन को नहीं दी।
जांच अधिकारी ने मामले की पूरी जांच करने के बाद 8 अप्रैल 2024 को गोपाल सिंह को सेवा से बर्खास्त किए जाने के आदेश पारित किए। उल्लेखनीय है कि गोपाल सिंह दिनांक 2 मई 2023 से न्यायिक हिरासत में है।