फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Professor and Coach Exam-2024, Admit cards will be uploaded 3 days before the exam date

Ajmer News: प्राध्यापक एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2024, परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले अपलोड किए जाएं

Sat, 28 Jun 2025 11:36 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 28 Jun 2025 11:36 AM IST
सार

आरपीएससी द्वारा प्राध्यापक एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2024 के संबंध में आवश्यक सूचनाएं आयोग की वेबसाइट पर जारी की गई हैं। आयोग सचिव ने बताया कि आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। 

विज्ञापन
Ajmer News: Professor and Coach Exam-2024, Admit cards will be uploaded 3 days before the exam date
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2024 के अंतर्गत संस्कृत व समाजशास्त्र विषय के प्रश्न पत्र द्वितीय की परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई को तथा राजनीति विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र प्रथम (सामान्य ज्ञान) व द्वितीय की परीक्षा का आयोजन 6 जुलाई को किया जाएगा। 
विज्ञापन


परीक्षा में प्रत्येक प्रश्नपत्र हेतु ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। परीक्षा हेतु आवंटित एग्जाम सेंटर की जानकारी परीक्षा दिनांक से सात दिवस पूर्व एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर प्राप्त की जा सकेगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र परीक्षा दिनांक से तीन दिवस पूर्व आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे अतः अभ्यर्थी समयांतर्गत  प्रवेश पत्र डाउनलोड करने लें। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव ने बताया कि प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन एप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: सीएम भजनलाल ने ‘द इमरजेंसी डायरी’ पुस्तक का किया विमोचन, PM मोदी के संघर्षों पर आधारित है पुस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके पश्चात किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अतः अभ्यर्थी परीक्षा के दिन प्रत्येक परीक्षा सत्र में परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए नियत समय से पर्याप्त समय पूर्व परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक रूप से उपस्थित हो जाएं ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके अभ्यर्थियों को पहचान हेतु परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित होना होगा। यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुरानी अथवा अस्पष्ट है तो अन्य मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र यथा मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जिसमें रंगीन एवं नवीनतम स्पष्ट फोटो हो, लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों। इसके साथ ही अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र पर भी नवीनतम रंगीन फोटो ही चस्पा करना सुनिश्चित करें। स्पष्ट मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाये जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दण्डित एवं चल-अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed