फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Prithviraj Chauhan launches Khel Mahakumbh, various sports will be organized till July 7

Ajmer News: पृथ्वीराज चौहान खेल महाकुंभ का शुभारंभ, 7 जुलाई तक होगा विभिन्न खेलों का आयोजन

Sun, 30 Jun 2024 11:06 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 30 Jun 2024 11:06 PM IST
सार

नगर निगम अजमेर व क्रीड़ा भारती अजयमेरू द्वारा आयोजित सम्राट पृथ्वीराज चौहान खेल महाकुंभ 2024 का विधिवत शुभारंभ ध्वजारोहण व मशाल प्रज्वलित करके हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने इस महाकुंभ का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
Ajmer News: Prithviraj Chauhan launches Khel Mahakumbh, various sports will be organized till July 7
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पृथ्वीराज चौहान खेल महाकुंभ 2024 का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और स्वायत्त शासन मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने मशाल प्रज्वलित करके किया। अजमेर नगर निगम द्वारा आयोजित 7 जुलाई तक चलने वाले इस महाकुंभ में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 4 हजार से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे।

विज्ञापन


समारोह में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि जो जीवन में खेल गतिविधियों में रुचि रखता है, वह जीवन के किसी भी क्षेत्र में कभी हार नहीं मानता। खेल और खेलों में भाग लेना उन्हें एक टीम लीडर बनना सिखाता है, वह खिलाड़ी हमेशा ध्यान का केंद्र बनता है। 
विज्ञापन


स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण करते हुए प्रधानमंत्री द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान का आगाज किया। उन्होंने कहा कि खेलने के लिए प्रत्येक दिन कुछ समय निकालना चाहिए। खेल आपको स्वस्थ शरीर और दिमाग के साथ ध्यान लगाकर पढ़ाई करने में भी मदद करेगा, परन्तु खेलकूद को आज के समय में मध्यम माना जाता है क्योंकि हर कोई उच्चतम अंक स्कोर करने और प्रतिस्पर्धा में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि खेल को किसी भी तरह से समय की बर्बादी नहीं मानना चाहिए, बल्कि इसे एक गुण के रूप में देखा जाना चाहिए जो जीवन के हर क्षेत्र में सदैव उनकी मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के संयोजक व उपमहापौर नीरज जैन ने प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान का सबसे बड़ा खेल आयोजन नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज योगा, वॉलीबाल, फुटबॉल, शूटिंग, बैडमिंटन इंडोर गेम का शुभारंभ हुआ एवं पहले दौर की प्रतियोगिता आयोजित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed