फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Priests closed the temple and raised slogans over the death of fishes in Pushkar Sarovar

Ajmer News: पुष्कर सरोवर में मछलियों की मौत पर उग्र प्रदर्शन, पुरोहितों ने मंदिर का द्वार बंद कर की नारेबाजी

Tue, 30 Jul 2024 09:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 30 Jul 2024 09:26 PM IST
सार

पुष्कर सरोवर में मछलियां मरने के चलते बिगड़े हालात, दुर्गंध और गंदगी से परेशान पुरोहितों ने उग्र प्रदर्शन किया। साथ ही जिला कलेक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाए।

विज्ञापन
Ajmer News: Priests closed the temple and raised slogans over the death of fishes in Pushkar Sarovar
मंदिर के मार्ग पर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्रीय पुष्कर सरोवर में बीते 15 दिनों से लगातार मछलियों के करने का सिलसिला जारी है।  सको लेकर स्थानीय तीर्थ पुरोहित संघ और तीर्थ पुरोहितों ने कई बार प्रशासन को अवगत कराया। इसके बाद प्रशासन ने सरोवर पर अतिरिक्त ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और वॉटर फाउंटेन भी लगाए। स्थानीय प्रशासन की तमाम कवायद के बावजूद जमीनी हालात में कोई परिवर्तन नहीं आया। 

विज्ञापन


इसके बाद पुष्कर के स्थानीय तीर्थ पुरोहित संघ के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहितों ने जगत पिता ब्रह्मा मंदिर के बाहर बैठकर उग्र प्रदर्शन किया गया। पुरोहितों ने मंदिर का मुख्य द्वार बंद कर जिला कलेक्टर को पुष्कर बुलाने की मांग की। तीर्थ पुरोहित संघ के अध्यक्ष पुष्कर नारायण अदाली ने बताया कि सरोवर में व्याप्त समस्या को लेकर पूर्व में 15 दिन पहले उपखंड अधिकारी को समस्या निस्तारण की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा गया था। बावजूद इसके मछलियों के मरने से स्थानीय लोगों और देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंच रही है। ऐसे में जल्द से जल्द जिला प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। 
विज्ञापन


स्थानीय तीर्थ पुरोहित संजय पाराशर ने बताया कि सरोवर के 52 घाटों पर सफाई नियमित नहीं है। और सरोवर पर फैली दुर्गंध से हालत खराब है। सरोवर में औसतन रोजाना 2000 मछलियां मर रही हैं। रोहित ने बताया कि जब तक जिला कलेक्टर मौके पर आकर वार्ता नहीं करते तब तक वह मौके से नहीं हटेंगे। विवाद बढ़ने पर पुष्कर थाना प्रभारी राकेश यादव मय जाब्ता पहुंचे, जिसके बाद पुष्कर तहसीलदार सृष्टि जैन ओर उपखंड अधिकारी निखिल कुमार पोद्दार पहुंचे, जहां स्थानीय तीर्थ पुरोहित ने उन्हें लौटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed